{"_id":"5f5b81268ebc3e61523507ba","slug":"bcci-indefinitely-postpones-its-agm-due-to-covid-19-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के कारण BCCI ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित की एजीएम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना महामारी के कारण BCCI ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित की एजीएम
Fri, 11 Sep 2020 07:22 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
BCCI
कोरोना महामारी के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 सितंबर को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी है, क्योंकि इसे ऑनलाइन आयोजित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने प्रदेश ईकाइयों को इसकी सूचना दे दी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत है और उसे हर साल 30 सितंबर से पहले एजीएम करानी होती है।
विज्ञापन
शाह ने पत्र में कहा, 'कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए तमिलनाडु सरकार के पंजीयन विभाग ने तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत पंजीकृत सोसायटी के लिये एजीएम आयोजित करने की तारीख 30 सितंबर 2020 से बढाकर दिसंबर 2020 कर दी है।'
विज्ञापन
मामले पर कानूनी राय लेने के बाद बीसीसीआई ने एजीएम बाद में बुलाने का फैसला किया है।
