फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI gave update on Injured Rishabh Pant's fitness during match aginst England IND vs ENG Lord's Test

IND vs ENG: पंत की फिटनेस पर बीसीसीआई ने दी जानकारी, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान हुए चोटिल; मैदान से गए बाहर

Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Jul 2025 10:44 PM IST
सार

चोट लगने के बाद मैदान में दिए गए उपचार के बाद भी पंत को कोई फायदा नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए जिनकी जगह ध्रुव जुरेल को भेजा गया जबकि वह तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में भी शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
BCCI gave update on Injured Rishabh Pant's fitness during match aginst England IND vs ENG Lord's Test
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जानकारी दी है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पंत की जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। बीसीसीआई ने बताया कि पंत फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि पंत मेडिकल टीम की निगरानी में है और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने कहा, टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लगी है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे चिकित्सकीय टीम की निगरानी में हैं। ऋषभ की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार का पंत को नहीं हुआ फायदा
चोट लगने के बाद मैदान में दिए गए उपचार के बाद भी पंत को कोई फायदा नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए जिनकी जगह ध्रुव जुरेल को भेजा गया जबकि वह तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में भी शामिल नहीं थे। पारी के 34वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद को लेग साइड में रोकने के लिए डाइव लगाने के बाद पंत दर्द से कराह रहे थे। पंत गेंद पर हाथ लगाने में कामयाब रहे लेकिन इसे पूरी तरह से रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रुका रहा क्योंकि भारतीय सहयोगी स्टाफ पंत के हाथ का उपचार करने के लिए मैदान में थे। लेकिन खेल फिर से शुरू होने पर वह विकेटकीपिंग करने में असमर्थ हो गए। अंत में बुमराह का ओवर समाप्त होने के बाद पंत मैदान से बाहर चले गए और जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। मालूम हो कि इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed