{"_id":"5eb72812-15f7-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-floats-new-tender-for-ipl-franchise","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL की नई टीम के लिए BCCI ने जारी किया टेंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL की नई टीम के लिए BCCI ने जारी किया टेंडर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 14 Oct 2012 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेक्कन चार्जर्स की मान्यता रद्द होने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी टीम खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई फ्रेंचाइजी की तलाश के लिए बीसीसीआई की ओर से रविवार को टेंडर जारी कर विभिन्न अखबारों में विज्ञापन निकाला गया है। उल्लेखनीय है कि कर्ज के बोझ तले दबी डेक्कन चार्जर्स की मान्यता रद्द कर दी गई है।
अखबारों में छपे विज्ञापन में कहा गया है, ,इस टेंडर के निमंत्रण के अनुसार इसे हासिल करने वाले बोलीदाता को इस नई टीम का मालिकाना और परिचालन अधिकार दिया जाएगा, जो 2013 में और इसके बाद प्रत्येक साल आईपीएल में भाग लेगी। टीम के पास 2013 से प्रत्येक और किसी भी चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 में भाग लेने का मौका होगा।'
बीसीसीआई के विज्ञापन के अनुसार ये बोलियां 12 शहरों अहमदाबाद, कटक, धर्मशाला, इंदौर, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, नोएडा, राजकोट, रांची और विजाग के लिए आमंत्रित की गई हैं। इस टेंडर नोटिस के अनुसार सभी बोली लगाने वाले पक्षों को पात्रता की शर्तें और टेंडर की सभी जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। बोली गुरुवार 25 अक्टूबर तक भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक जमा हो जानी चाहिए। विजयी बोली की घोषणा टेंडर के मुताबिक ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले, एक महीने की कानूनी लड़ाई के बाद डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल टीम का दर्जा खो दिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मध्यस्थ के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी थी, जिससे कर्ज में डूबी डेक्कन चार्जर्स आईपीएल टीम नहीं रही। डेक्कन चार्जर्स के मालिक हाईकोर्ट के पास 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने में नाकाम रहे थे।