फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Does Not Have A Right To Pull Out of Champions Trophy Says Vinod Rai

CoA की दो टूक, अपनी मनमर्जी से कोई भी बड़ा फैसला न ले BCCI

Wed, 03 May 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 03 May 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
BCCI Does Not Have A Right To Pull Out of Champions Trophy Says Vinod Rai
नई दिल्ली - फोटो : SELF
विनोद राय की अगुआई वाली प्रशासक समिति (सीओए) ने स्पष्ट किया है कि उसकी स्वीकृति के बिना बीसीसीआई भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के बारे में कोई फैसला करने का अधिकार नहीं है। आईसीसी के राजस्व और संचालन मॉडल में बदलाव के विरोध पर मतदान में बीसीसीआई की हार के बाद भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।
विज्ञापन


राय ने कहा, "हां, हमने निर्देश जारी किए हैं कि आईसीसी राजस्व मॉडल से संबंधित कोई भी फैसला विशेष सभा की विशेष बैठक (एसजीएम) में लिया जाना चाहिए। वे हमारी स्वीकृति के बिना चैम्पियंस ट्रॉफी से हटने के संदर्भ में कानूनी नोटिस जारी नहीं कर सकते।" बीसीसीआई की एसजीएम सात मई को होनी है।
विज्ञापन


सीओए ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि कुछ सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के 10 करीबियों ने टेलीकांफ्रेंस में तय किया कि भारत इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं लेगा। इसके अलावा आईसीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि इस तरह का फैसला जल्दबाजी में नहीं किया जा सकता। चैम्पियंस ट्रॉफी से हटने के कारण भारत अगले आठ साल तक आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगा। कुछ सदस्य इस पर फैसला नहीं कर सकते। अगर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापिस लेना है तो उसे बीसीसीआई एसजीएम में सभी 30 सदस्यों का सर्वसम्मत फैसला होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed