फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir urges Indian selectors to take notice of Robin Uthappa's performances in IPL 2017

IPL 2017: कप्तान चाहते हैं कि रॉबिन उथप्पा के प्रदर्शन पर गौर करें चयनकर्ता

Sat, 29 Apr 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir urges Indian selectors to take notice of Robin Uthappa's performances in IPL 2017
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
आईपीएल 2017 में प्वांइट्स टेबल के टॉप पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं से अपील की है कि वो इस सीजन में रॉबिन उथप्पा के धमाकेदार प्रदर्शन को नजरअंदाज न करें। केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट पर 'कैप्टंस कॉलम' में गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को उनके प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


गंभीर ने कहा कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर उथप्पा को राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जा सकता है। उथप्पा की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते ही केकेआर की टीम टॉप पर काबिज है। गंभीर ने कहा, "उथप्पा विकेट के पीछे और आगे, दोनों जगह ही शानदार रहे है। पुणे के खिलाफ शानदार स्टंपिंग और कैचिंग ने मैच का रुख केकेआर के पक्ष में किया। बल्ले से उनकी मारक क्षमता गजह की है। वो सामने की ओर 'V' बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं।"
विज्ञापन

भारत के लिए टेस्ट खेलना चाहते है उथप्पा

Gautam Gambhir urges Indian selectors to take notice of Robin Uthappa's performances in IPL 2017
रॉबिन उथप्पा -गौतम गंभीर - फोटो : IPL official web
गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी का क्रेडिट भी उथप्पा को देते हुए कहा कि रॉबिन ही टीम के लिए रिस्क उठा रहे थे, जिसकी वजह से कप्तान खुद आसानी से खेल सके। रॉबिन उथप्पा ने 2006 से भारत के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 खेले हैं। उथप्पा आखिरी बार भारत के लिए 2015 में जिंबाब्वे दौरे पर खेले थे।

उथप्पा ने इस सीजन में अभी तक 41.37 की औसत और 168 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। रन बनाने के मामले में वो दूसरे नंबर पर हैं। रॉबिन उथप्पा खुद भी भारतीय टीम में वापसी करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। उथप्पा ने कहा कि वो भारत के लिए टेस्ट मैच भी खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed