{"_id":"617160d2b2c6e328947f42b1","slug":"bcci-could-earn-up-to-5-billion-usd-from-ipl-broadcasting-rights-only-from-next-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Broadcasting Rights: बीसीसीआई को अगले आईपीएल से मालामाल होने की उम्मीद, प्रसारण अधिकारों से होगी अरबों डॉलर की कमाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Broadcasting Rights: बीसीसीआई को अगले आईपीएल से मालामाल होने की उम्मीद, प्रसारण अधिकारों से होगी अरबों डॉलर की कमाई
Thu, 21 Oct 2021 06:15 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:15 PM IST
सार
बीसीसीआई को अगले पांच साल (2023-2027) में आईपीएल के प्रसारण (टीवी और डिजिटल) अधिकारों से पांच अरब डॉलर की कमाई हो सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल 2021 की सफलता के बाद नए सीजन की तैयारियों में जुट गई है। 2022 में होने वाले 15वें सीजन और उसके मेगा ऑक्शन से बीसीसीआई को काफी उम्मीदें हैं। 2022 से आईपीएल में दस टीमें होंगी और मैचों की संख्या भी बढ़कर 74 हो जाएगी जिससे इसका मूल्यांकन भी बढ़ जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई को अगले पांच साल (2023-2027) में आईपीएल के प्रसारण (टीवी और डिजिटल) अधिकारों से पांच अरब डॉलर की कमाई हो सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल के प्रसारण अधिकार फिलहाल 2018 से 2022 के चक्र के लिए स्टार इंडिया के पास है। इसका उस समय ‘मूल्यांकन’ करीब ढाई अरब डॉलर (16000 करोड़ से अधिक) था लेकिन अगले चक्र में यह रकम दुगुनी (करीब 36000 करोड़ रुपये) होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, ‘अमेरिका स्थित एक कंपनी ने कुछ समय पहले आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने में दिलचस्पी जताई थी।' उन्होंने कहा, ‘दो नई टीमों के आने से 7000 से 10000 करोड़ रुपये आएंगे और प्रसारण अधिकार भी बढ जाएंगे। अगले चक्र में आईपीएल के प्रसारण अधिकार चार से पांच अरब डॉलर तक के होने की संभावना है। हालांकि किसी भी विदेशी कंपनी को आईपीएल मीडिया प्रसारण अधिकार तभी मिलेंगे जब उसकी भारतीय शाखा हो।'
विज्ञापन
बीसीसीआई आमतौर पर टीवी, डिजिटल (स्ट्रीमिंग), रेडियो और सोशल मीडिया अधिकारों का वर्गीकरण करता है लेकिन पिछली बार एक ही को सारे अधिकार दिए गए थे । कंपनियां अलग भी बोली लगा सकती है लेकिन अगर किसी एक बोली का वैल्यूएशन बाकी सब बोलियों को मिलाकर बनने वाली रकम से अधिक हुआ तो उसे ही अधिकार दिये जाएंगे।
बोर्ड 25 अक्तूबर को दुबई में टेंडर आमंत्रित करने की घोषणा करेगा। उसी दिन दो नई आईपीएल टीमों की घोषणा भी की जाएगी। मैनचेस्टर युनाइटेड के मालिक ग्लेजर फैमिली ने भी आईपीएल टीम नीलामी दस्तावेज लिया है।