फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI CoA says Rahul Dravid has no conflict of interest

सीओए ने कहा, द्रविड़ का हितों के टकराव का मसला नहीं

Tue, 13 Aug 2019 06:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 13 Aug 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
BCCI CoA says Rahul Dravid has no conflict of interest
राहुल द्रविड़ - फोटो : social Media

प्रशासकों की समिति ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख के रूप में राहुल द्रविड़ की नियुक्ति में ‘हितों के टकराव’ का कोई मसला नहीं है। लेफ्टिनेंट जनरल रवि थोडगे ने कहा कि गेंद अब बीसीसीआई के लोकपाल सह आचरण अधिकारी डी के जैन के पाले में है।

विज्ञापन


थोडगे ने कहा कि, ‘राहुल के मामले में हितों का टकराव नहीं है । उसे नोटिस मिला था और हमने उसकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। हमें हितों का टकराव नहीं दिखा, लेकिन अगर लोकपाल को लगता है तो हम उन्हें अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे ।’ उन्होंने कहा कि उसके बाद वह इस पर गौर करेंगे । यह एक प्रक्रिया है जो जारी रहेगी।'
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक द्रविड़ पर एनसीए में नियुक्ति के बाद हितों के टकराव का आरोप लगा था, चूंकि वह इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारी हैं जिसके पास चेन्नई सुपर किंग्स टीम की मालिकाना हक है। द्रविड़ ने अपना जवाब जैन को भेज दिया है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओए ने उनकी नियुक्ति के समय स्पष्ट किया था कि, द्रविड़ को इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष का पद छोड़ना होगा या कार्यकाल पूरा होने तक छुट्टी पर रहना होगा । द्रविड़ ने इंडिया सीमेंट्स से अवैतनिक अवकाश मांगा था। जिसके बाद एमपीसीए के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने द्रविड़ के खिलाफ शिकायत की थी ।

BCCI CoA says Rahul Dravid has no conflict of interest
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed