फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricket News: BCCI Coach member Diana Edulji said MS Dhoni has a lot of cricket left in him

क्या अधूरे सपने और मायूस चेहरे के साथ संन्यास लेंगे धोनी, BCCI ने भी चुप्पी तोड़ी है

Fri, 12 Jul 2019 03:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 12 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Cricket News: BCCI Coach member Diana Edulji said MS Dhoni has a lot of cricket left in him
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यजीलैंड से हारकर बाहर हो जाने के बाद, देश में सिर्फ एक ही बात की चर्चा है, कि क्या अब महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे, अगर लेंगे तो कब लेंगे? चर्चाओं का बाजार गरम है। इस बीच बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना और प्रशासक समिति की सदस्य डायना इडुल्जी ने भी धोनी के संभावित संन्यास को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली 18 रन की हार निराशाजनक है। 

विज्ञापन

धोनी में अब भी काफी क्रिकेट बचा है

Cricket News: BCCI Coach member Diana Edulji said MS Dhoni has a lot of cricket left in him
डायना इडुल्जी - फोटो : social Media

धोनी के संन्यास को लेकर डायना इडुल्जी ने कहा कि संन्यास लेना उनका निजी फैसला है। केवल वही यह फैसला ले सकते हैं और केवल उनका शरीर ही इस बारे में बता सकता है। मुझे लगता है कि उनमें काफी क्रिकेट बचा है। टीम के युवा सदस्यों को उनके मार्गदर्शन की जरूरत है।'

उन्होंने कहा कि, ‘टीम अच्छा खेली, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैच दूसरे दिन तक खिंच गया। शुरू में गंवाए तीन विकेटों ने टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया, इसके बाद जडेजा और एमएस धोनी ने अच्छी वापसी कराई। यह बहुत करीब का मामला बन गया था। जडेजा और एमएस धोनी ने जैसा प्रदर्शन किया, वह काबिल ए तारीफ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने बेहतर खेला

Cricket News: BCCI Coach member Diana Edulji said MS Dhoni has a lot of cricket left in him
सीके खन्ना - फोटो : social Media

सीके खन्ना ने कहा, ‘भारत ने लीग चरण में बेहतरीन क्रिकेट खेला। मुझे पूरा भरोसा है कि टीम कड़ी मेहनत करेगी और भविष्य में और सफलताएं हासिल करेगी। न्यूजीलैंड की टीम को बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर काफी बातें कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। मैच के बाद कोहली से भी धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछे गए थे, लेकिन कोहली ने कहा था कि हमें कुछ भी मालूम नहीं है। उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed