फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Chief Sourav Ganguly being taken to Hospital after he complained of chest pain

sourav ganguly health updates: फिर उठा सौरव गांगुली के सीने में दर्द, कल लगेगा एक और स्टेंट

Wed, 27 Jan 2021 04:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 27 Jan 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
BCCI Chief Sourav Ganguly being taken to Hospital after he complained of chest pain
पिछली अस्पताल से बाहर निकलने के बाद सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर @ani

बीसीसीआई के मुखिया और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत आज फिर बिगड़ गई। इस बार उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल की बजाय कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि सीने में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें भर्ती कराया गया है, वह कुछ बेचैनी महसूस कर रहे थे। कोलकाता पुलिस ने बेहाला स्थित उनके आवास से आसानी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडोर बनाया, इससे पहले बीते शुक्रवार यानी 22 जनवरी को सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

विज्ञापन
 


डॉ. देवी शेट्टी की मौजूदगी में कल गांगुली को लगेगा स्टेंट
सौरव गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल का बयान आया है। बयान में कहा गया है कि, '48 वर्षीय सौरव गांगुली सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां चेकअप कराने के लिए आए थे। पिछली बार अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनके पैरामीटर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर्स स्थिर हैं।' वहीं, देर शाम वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर सपतार्सी बासु और सरोज मंडल ने उनकी जांच की। कल यानी गुरुवार को अपोलो अस्पताल के डॉक्टर आफताब खान डॉ. देवी शेट्टी की मौजूदगी में गांगुली को स्टेंट लगाएंगे।

विज्ञापन


 
 

गांगुली को अगले 48 घंटे में एक और स्टेंट लगाया जा सकता है
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई प्रमुख गांगुली को एक बार फिर एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ सकता है। गांगुली को अगले 48 घंटे में एक और स्टेंट लगाया जा सकता है। दरअसल, पिछली बार जब गांगुली को हार्ट अटैक आया था, तब भी उनका एंजियोप्लास्टी किया गया था। साथ ही एक स्टेंट भी लगाया गया था। उस समय वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि गांगुली के तीन धमनियों में ब्लॉकेज पाया गया। इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक ब्लॉक थी।

गौरतलब है कि इसी माह की शुरुआत में जिम में कसरत के दौरान 'हल्के' दिल के दौरे के बाद उन्हें दो जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी सफल एंजियोप्लास्टी हुई थी। तब सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई हस्तियों ने 'दादा' से मिलकर हाल-चाल जाना था।

डॉक्टर्स की देखरेख में थे दादा

7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। साथ ही साथ बेहतर सुविधाओं के लिए डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया था। लगभग हफ्ते भर अस्पताल में रहने के बाद 48 वर्षीय गांगुली घर में आराम कर रहे थे। घर जाने के बाद भी वह मेडिकल टीम से संपर्क में थे। हृदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया था। एक से दो हफ्ते के बीच में दादा की एक और एंजियोप्लास्टी होने की भी खबर थी।

गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष

सौरव ने सीके खन्ना की जगह ली थी, जो 2017 से बोर्ड के अंतरिम प्रमुख थे। गांगुली का कार्यकाल शुरुआत में नौ माह का था, लेकिन वह और बोर्ड के सचिव जय शाह अपने पद पर बरकरार हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगले माह इस मामले की सुनवाई होनी है। गांगुली उस समय बीमार पड़े, जब इस साल अप्रैल-मई में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में उतरने को लेकर बाजार गरम है। राज्य के राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के अनुसार गांगुली भारतीय जनता पार्टी से जुड़ सकते हैं। इस पूर्व बल्लेबाज ने हालांकि राजनीति में आने को लेकर कभी अपने इरादे जाहिर नहीं किए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed