फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci chief n srinivasan says he will not resign: sources

दामाद की गिरफ्तारी से ससुर की कुर्सी खतरे में

Sat, 25 May 2013 12:35 PM IST
चेन्नई
चेन्नई Updated Sat, 25 May 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
bcci chief n srinivasan says he will not resign: sources

स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


टीवी चैनलों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से पूछताछ में मयप्पन ने बताया, 'उन्होंने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की है। लेकिन उन्होंने खुद ये नहीं किया, बल्कि विंदू दारा सिंह ने मुझे सटट्बाजी में फंसाया।'
विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मयप्पन और विंदू दारा सिंह को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की।

शुक्रवार को गिरफ्तार हुए मयप्पन

बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया।

पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले गई है। तकरीबन तीन घ्ांटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई चीफ की गर्दन कसी

मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है।

राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। 

हालांकि, आपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने श्रीनिवासन का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई चीफ इस्तीफा नहीं देंगे।

मयप्पन ना CEO हैं, ना मालिक


बेटे ने बढ़ाई श्रीनिवासन की मुश्किल

श्रीनिवासन की मुश्किल उनके बेटे अश्विन ने भी बढ़ा दी है। उन्होंने मैयप्पन को लेकर कई खुलासे किए और ढेरों सवाल भी उठाए।

अश्विन ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में मयप्पन और बीसीसीआई अध्यक्ष को लेकर कई राज तो खोले ही चुभते सवालों की बौछार भी कर दी।

अश्विन ने कहा है कि मयप्पन के रिश्ते आईपीएल शुरू होने के पहले ही चेन्नई और दुबई के कई सट्टेबाजों से रहे हैं। उन्होंने अपने पिता श्रीनिवासन के छोटे प्लेन खरीदने के फैसले पर भी सवाल उठाए।

अश्विन ने कहा, सवाल यह है कि मेरे पिता ने ऐसा प्लेन क्यों खरीदा, जिसमें बार-बार ईंधन भरवाने की जरूरत पड़ती है। वह जब भी विदेश जाते हैं, तो चार घंटे के लिए दुबई इसलिए रुकते हैं क्योंकि उन्हें प्लेन में ईंधन भरवाना होता है।

क्या यह अजीब नहीं है कि श्रीनिवासन जैसा ताकतवर आदमी चार घंटे प्लेन में ईंधन भरवाने में बर्बाद करता है।

सवाल यह भी है वह ईंधन भरवाने के लिए दुबई में ही क्यों रुकते हैं, कुवैत या शारजाह में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि दुबई में चार घंटे रुकने के दौरान श्रीनिवासन किसके साथ गोल्फ खेलते हैं, यह भी पता लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed