{"_id":"595dfd224f1c1bb00d8b4a52","slug":"bcci-ceo-rahul-johri-will-meet-virat-kohli-and-other-players-to-discuss-about-new-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोच के चयन से पहले विराट से मुलाकात करेंगे BCCI के CEO राहुल जौहरी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नए कोच के चयन से पहले विराट से मुलाकात करेंगे BCCI के CEO राहुल जौहरी
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
राहुल जौहरी
- फोटो : pti
टीम इंडिया के नए कोच के चयन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करना चाहते हैं। इसके लिए वह जमैका पहुंचे हैं। इस मुलाकात का मकसद हेड कोच के चुनाव से पहले उनकी राय जानना है।
विज्ञापन
पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल जमैका के लिए रवाना हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन से भी अनुमति ले ली है। जौहरी को बुधवार को किंग्सटन पहुंचना था। वह कप्तान कोहली और टीम के अन्य सदस्यों की राय लेंगे। इसके बाद टीम और कप्तान की राय की जानकारी सीओए को देंगे। जिससे कि कुंबले के मामले में टीम और कोच के बीच खींच तान वाली स्थिति को टाला जा सके।
विज्ञापन