{"_id":"65e04fcf9565c0dd240e6951","slug":"bcci-central-contracts-shreyas-iyer-and-ishan-kishan-did-not-get-central-contracts-irfan-pathan-reaction-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI Central Contracts: श्रेयस और ईशान को नहीं मिला केंद्रीय अनुबंध तो इरफान ने उठाए सवाल, कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI Central Contracts: श्रेयस और ईशान को नहीं मिला केंद्रीय अनुबंध तो इरफान ने उठाए सवाल, कही यह बात
Thu, 29 Feb 2024 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:05 PM IST
सार
बीसीसीआई ने बुधवार को ईशान और श्रेयस के केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिए जबकि 2018 से एक भी टेस्ट नहीं खेले पंड्या को ग्रेड ‘ए ’ का अनुबंध दिया गया।
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने रणजी ट्रॉफी खेलने के आदेश का पालन नहीं करने पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई का केंद्रीय अनुबंध नहीं दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों के लिये यह मानदंड नहीं था।
बीसीसीआई ने बुधवार को ईशान और श्रेयस के केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिए जबकि 2018 से एक भी टेस्ट नहीं खेले पंड्या को ग्रेड ‘ए ’ का अनुबंध दिया गया। इरफान ने एक्स पर लिखा- अगर हार्दिक जैसे खिलाड़ी लाल गेंद का क्रिकेट नहीं खेलना चाहते तो क्या उन्हें और उनके जैसे दूसरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने पर सफेद गेंद का घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा- अगर यह सब पर लागू नहीं होता तो भारतीय क्रिकेट को वह नतीजे नहीं मिलेंगे, जिसकी वह चाहत रखते हैं। ईशान पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरा छोड़ने के बाद झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं आए। उन्होंने आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी जिसमें वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन
वहीं श्रेयस भी बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल खेलने मुंबई टीम से नहीं जुड़े, जबकि ग्रोइन की चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर थे। इरफान ने कहा- ये दोनों प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उम्मीद है कि मजबूती से वापसी करेंगे।