फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI can increase salary of players playing test and can give bonus, decision possible after IPL

BCCI: टेस्ट सीरीज खेलने वाले खिलाड़ियों पर बीसीसीआई मेहरबान! बढ़ाई जा सकती है सैलरी, आईपीएल के बाद फैसला संभव

Tue, 27 Feb 2024 11:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 27 Feb 2024 11:41 AM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीसीआई खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने और बोनस देने पर विचार कर रहा है। आईपीएल 2024 के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
BCCI can increase salary of players playing test and can give bonus, decision possible after IPL
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला (सात मार्च) में खेला जाएगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को तोहफा देने पर विचार रहा है। खबर है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड बड़ा फैसला ले सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को हाल ही में आईपीएल 2024 की तैयारियां करते देखा गया था। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रणजी खेलने की सलाह दी थी, जिसको उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। खिलाड़ियों के इस रवैये पर बीसीसीआई ने भी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, चौथा टेस्ट जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी उन खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही जिनमें टेस्ट क्रिकेट खेलने की भूख है।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्लेयर्स को मिलेगा बोनस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई ने सैलरी स्ट्रक्चर को फिर से तैयार करने का मन बनाया है। यदि कोई खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष में सभी टेस्ट सीरीज खेलता है तो उसे वार्षिक रिटेनर अनुबंध के अलावा, बोनस दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई इस पर आईपीएल 2024 के बाद फैसला ले सकता है। मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी को बीसीसीआई की तरफ से 15 लाख रुपए दिए जाते हैं। वहीं, वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी को छह लाख रुपए मिलते हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तीन लाख की राशि दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 मार्च से शुरु होगा आईपीएल
बात करें आईपीएल के 17वें संस्करण की तो इसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी। बीसीसीआई की तरफ से इस टूर्नामेंट के 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के इतिहास में नौवीं बार सीएसके टू्र्नामेंट का पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed