फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci approached gautam gambhir to become head coach after t20 world cup as rahul dravid tenure is to over

Report: बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को दिया मुख्य कोच बनने का ऑफर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें

Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
सार

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। इसका खुलासा ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में हुआ है। 

विज्ञापन
bcci approached gautam gambhir to become head coach after t20 world cup as rahul dravid tenure is to over
गौतम गंभीर - फोटो : IPL

विस्तार

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। इसका खुलासा ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में हुआ है। दरअसल, टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल आगामी विश्व कप तक बढ़ाया गया था। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर आवेदन मंगाए। 
विज्ञापन


गंभीर बन सकते हैं मुख्य कोच!
इस बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीसीसीआई चाहता है कि गौतम गंभीर मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाले। दरअसल, गंभीर इस वक्त आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता ने इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। इससे पहले गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ जुड़े थे। वह दो साल इस टीम के मेंटर रहे। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनकी घर वापसी हुई है।
विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में होगा एक कोच
हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। मुख्य कोच पद पर बने रहने के लिए उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 27 मई अंतिम तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम से जुड़े रह चुके हैं लक्ष्मण
वीवीएस लक्ष्मण, गौतम गंभीर और जस्टिन लैंगर जैसे क्रिकेटर इस पद पर आवेदन कर सकते हैं। अगर लक्ष्मण आवेदन करते हैं तो वह सबसे बड़े दावेदार होंगे। 49 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर बीते तीन वर्षों से एनसीए की कमान संभाल रहे हैं। भारत ए और अंडर-19 टीम भी उन्हीं की निगरानी से गुजरती हैं। द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वह भारतीय टीम के कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम हांगझोऊ एशियाई खेलों में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आयरलैंड दौरे पर भी वह कोच थे। हालांकि, इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लक्ष्मण स्थायी मुख्य कोच के पद के लिए शीर्ष उम्मीदवार नहीं हैं।


बीसीसीआई चाहता है- फ्लेमिंग बनें कोच
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की लिस्ट में स्टीफेन फ्लेमिंग का भी नाम शामिल है। बोर्ड चाहता है कि न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच बनें। यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्लेमिंग इस पद के लिए आवेदन करते हैं या नहीं क्योंकि इसके लिए उन्हें एक साल में 10 महीने तक टीम के साथ रहना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेमिंग जो 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं, उन्हें द्रविड़ की जगह लेने के लिए एक सही उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय टीम में आगे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और फ्लेमिंग के पास स्थिति को संभालने का अनुभव है। सीएसके में उनका प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में काम करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed