{"_id":"5bfd379cbdec22416555e2ed","slug":"bcci-any-cricketer-who-is-found-guilty-of-tampering-date-of-birth-will-be-disqualified","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी क्रिकेटर्स सावधान! उम्र में बेईमानी की तो अब बीसीसीआई देगा कड़ी सजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फर्जी क्रिकेटर्स सावधान! उम्र में बेईमानी की तो अब बीसीसीआई देगा कड़ी सजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र में धोखाधड़ी करने वालों के क्रिकेटरों के खिलाफ बीसीसीआई ने कड़ी कार्रवाई का फैसला किया है। अब ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले क्रिकेटरों को बोर्ड के सभी मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।
बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि खेल में आयु धोखाधड़ी को लेकर बोर्ड की शून्य सहिष्णुता की नीति है। बीसीसीआई के टूर्नामेंट में पंजीकरण के दौरान जन्म तिथि के प्रमाण पत्र से छेड़छाड़ के दोषी क्रिकेटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
सत्र की शुरुआत में जैसा की राज्य संघों को बताया गया, बीसीसीआई दोहराना चाहता है कि 2018-19 सत्र से जो भी क्रिकेटर अपनी जन्म तिथि से छेड़छाड़ का दोषी पाया जाता है उसे अयोग्य घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में खेलने से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा, जो 2018-19 और 2019-2020 सत्र होगा। इससे पहले क्रिकेटर पर एक साल का प्रतिबंध लगता था।
सितंबर में बीसीसीआई ने मेघालय की ओर से खेलने जा रहे दिल्ली के खिलाड़ी जसकीरत सिंह सचदेवा को अंडर-19 टूर्नामेंट में खेलने के लिए जाली जन्म प्रमाण पत्र देने पर प्रतिबंधित कर दिया था।