टी-20 ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन्हें सौंपी गई टीम की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। ट्राई सीरीज के लिये अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस ट्राई सीरीज में टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें शामिल है।
बीसीसीआई ने कहा, 'अखिल भारतीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ 22 मार्च से शुरू होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के सारे मैच मुंबई में खेले जाएंगे।' इस सीरीज से पहले खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा भी की गई है। बीसीसीआई ने कहा कि इंडिया-ए महिला टीम की कमान एस मेघना को सौंपी गई है।
गौरतलब है कि सीरीज 22 मार्च से मुंबई में शुरू होगी। इससे पहले 18 और 19 मार्च को अभ्यास मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया ट्राई सीरीज का पहला मैच 22 मार्च को मुंबई के सीसीआई स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद, 23 मार्च को दूसरा मैच आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
वहीं, 25 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच खेला जाएगा।, 26 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, 28 मार्च को आस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच, 29 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। सभी मैच सीसीआई मुंबई पर खेले जाएंगे। वहीं, 31 मार्च को इसका फाइनल खेला जाएगा।
गौरतलब है कि इस समय टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज चल रही है। पहले मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने उसे टीम इंडिया को आठ विकेट से हराया था।
भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमाह रोड्रिगेस, अंजली पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वास्त्राकार, रुमेली धार और मोना मेशराम।