फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced 15-member team for Women's Asia Cup 2024, see squad

Womens Asia Cup 2024: एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Sat, 06 Jul 2024 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 06 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

भारत अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी और उसके बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगी।

विज्ञापन
BCCI announced 15-member team for Women's Asia Cup 2024, see squad
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे महिला एशिया कप 2024 के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में खेलती नजर आएगी। वहीं, स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

BCCI announced 15-member team for Women's Asia Cup 2024, see squad
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
19 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर) जैसी स्टार महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वहीं, मुख्य टीम की 15 खिलाड़ियों के अलावा श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI announced 15-member team for Women's Asia Cup 2024, see squad
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल शामिल हैं। भारत अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम 21 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी और उसके बाद टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगी।
विज्ञापन

BCCI announced 15-member team for Women's Asia Cup 2024, see squad
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।

रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed