फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI AGM: The decision on the Africa tour may be taken in the BCCI AGM today, the matter is not included in the agenda

BCCI AGM: बीसीसीआई की एजीएम में आज द.अफ्रीका दौरे पर हो सकता है फैसला, मामला एजेंडे में नहीं है शामिल

Sat, 04 Dec 2021 04:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Dec 2021 04:05 AM IST
सार

अपना सौवां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़े भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मसले पर स्पष्टता चाही है। उन्होंने कहा था कि टीम प्रबंधन बोर्ड के संपर्क में है और कुछ दिन में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी

विज्ञापन
BCCI AGM: The decision on the Africa tour may be taken in the BCCI AGM today, the matter is not included in the agenda
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की आम सभा की 90वीं सालाना बैठक के दौरान शनिवार को यहां कोरोना वायरस के नए वैरियंट ओमीक्रॉन के प्रसार के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक के 24 बिंदुओं के एजेंडे में भावी दौरा कार्यक्रम पर अपडेट भी शामिल है जिसमें इस पर बात की जाएगी। कहा जाता है कि ओमीक्रॉन डेल्टा वैरियंट की तुलना में तेजी से फैलता है। भारत सहित दुनिया भर में इसे लेकर चौकसी बरती जा रही है। यह वैरियंट दक्षिण अफ्रीका से निकला है।
विज्ञापन


टीम इंडिया को नौ दिसंबर को जोहानिसबर्ग रवाना होना है लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दौरा होगा या नहीं। भारतीय टीम को सात सप्ताह के दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेलने हैं। यह सीरीज बैठक के आधिकारिक एजेंडे में नहीं है लेकिन भावी दौरा कार्यक्रम पर बातचीत के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे पर सितंबर में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे थी लेकिन टीम बबल में कोरोना मामले आने के बाद आखिरी टेस्ट नहीं खेला जो अब जुलाई 2022 में होगा। इस समय भारत ए टीम दक्षिण अफ्रीका में ही है और उसे वापिस नहीं बुलाया गया है।


अपना सौवां टेस्ट खेलने की दहलीज पर खड़े भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मसले पर स्पष्टता चाही है। उन्होंने कहा था कि टीम प्रबंधन बोर्ड के संपर्क में है और कुछ दिन में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। एजीएम में आईपीएल की मेगा नीलामी की तारीखों की घोषणा भी हो सकती है। इसके अलावा बैठक में टी20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed