{"_id":"81992e5ae0de14f16a3bd9815259d1bc","slug":"bcci-accepts-dhoni-s-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने कप्तान धोनी को खुश कर दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने कप्तान धोनी को खुश कर दिया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई से एक खास अनुरोध किया था, जिसे बोर्ड मान लिया है।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज जहीर खान भले ही लंबे समय से टीम इंडिया से दूर रहे हों, लेकिन वह बेहद अनुभवी गेंदबाज हैं और कप्तान धोनी उनके अनुभव का फायदा उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, जहीर को भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किया गया है। कप्तान धोनी चाहते थे कि यह अनुभवी तेज गेंदबाज टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के साथ अफ्रीका जाए।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने धोनी की इस मांग को मानते हुए जहीर को वनडे टीम के साथ ही दक्षिण अफ्रीका जाने की अनुमति दे दी है। बीसीसीआई ने जहीर को सूचित भी कर दिया है कि वह जल्दी जाने की तैयारी करें।
इसे भी पढ़ेंः खूबसूरत स्क्वैश चैंपियन से दिल 'हार' गया एक क्रिकेटर
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अपने दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से करेगी। विश्व चैंपियन भारत के लिए यह चुनौतीपूर्ण दौरा है और इस बार धोनी अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रहे कई तेज गेंदबाजों को इस अनुभवी गेंदबाज से वहां की तेज पिचों के बारे में टिप्स लेने का मौका देना चाहते थे।
88 टेस्ट खेलने का अनुभव
जहीर खान इस समय रणजी क्रिकेट में मुंबई की ओर से विदर्भ के खिलाफ मैच में व्यस्त हैं और वह इस साल रणजी में अब तक 15 विकेट झटक चुके हैं। वह दो दिसंबर को टीम इंडिया के साथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरेंगे।
इसे भी पढ़ें: विंडीज पर इंडिया की जीत से जुड़ी 5 खास बातें
भारत को दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय वनडे टीम में इशांत शर्मा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा शामिल हैं। इनमें से इशांत को छोड़ किसी भी तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजी का अनुभव नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी पहले ही जहीर खान को टीम इंडिया का सचिन तेंदुलकर कह चुके हैं। जहीर को 88 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।
टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज जीतने में कामयाब नहीं रही है। इस बार वह सचिन तेंदुलकर समेत कई और दिग्गजों के संन्यास लेने के कारण नई टीम के साथ दौरा कर रही है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)