फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCA may face difficulties, conducted auction for un-recognized T20 league before BCCI approval

BCA की बढ़ सकती है मुश्किलें, BCCI की मंजूरी से पहले गैर मान्यता प्राप्त टी-20 लीग के लिए करवाई नीलामी

Mon, 01 Mar 2021 11:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 01 Mar 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
BCA may face difficulties, conducted auction for un-recognized T20 league before BCCI approval
bcci

बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) एक बार फिर से विवादों में फंसता नजर आ रहा है। इस बार उसपर बीसीसीआई की अनदेखी करने का आरोप है। दरअसल बीसीए ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी मिलने से पहले ही गैरमान्यता प्राप्त बिहार क्रिकेट लीग टी-20 टूर्नामेंट के लिए नीलामी आयोजित करवा दी है।

विज्ञापन


बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) पहले ही सिफारिश कर चुकी है कि किसी राज्य टी-20 लीग को हरी झंडी देने से पहले बीसीसीआई को कड़े दिशानिर्देश देने चाहिए और बीसीए ने पूर्व में मंजूरी लिए बिना ही शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित कर दी।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार 21 से 27 मार्च के बीच पटना में होना है जिसमें पांच फ्रेंचाइजी टीमें अंगिका एवेंजर्स, भागलपुर बुल्स, दरभंगा डायमंड्स, गया ग्लैडिएटर्स और पटना पायलट्स भाग ले रही है। मैचों का प्रसारण एक निजी खेल चैनल पर किया जाएगा और बोली प्रति खिलाड़ी 50,000 रुपये रखी गई थी। शनिवार को हुई नीलामी में पूर्व भारतीय खिलाड़ियों मदन लाल और सबा करीम ने भी हिस्सा लिया था। करीम हाल तक बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन महानिदेशक भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के राज्यस्तरीय लीग को मंजूरी देने से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘जहां तक मैं जानता हूं बिहार क्रिकेट संघ को 28 फरवरी की शाम तक किसी टी-20 लीग के आयोजन को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी गई है।’

जब बीसीए के अध्यक्ष राकेश तिवारी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने उसे बहुत टालने का प्रयास किया। तिवारी ने कहा, ‘हमने बीसीसीआई से अनुमति मांगी थी लेकिन अभी तक हमें कोई जवाब नहीं मिला है। लेकिन बीसीए अनुमति मिलने का इंतजार नहीं कर पाया क्योंकि कर्नाटक और तमिलनाडु प्रीमियर लीग से जुड़े विवादों के बाद बीसीसीआई ने इसमें एक महीने से भी अधिक समय लगा दिया है। इसके बाद तिवारी ने कहा, ‘मैं आपसे कल बात करूंगा।’

टूर्नामेंट के आयोजन में बीसीए की मदद करने वाले एलीट स्पोर्ट्स के निशांत दयाल ने कहा कि उन्हें बताया गया कि राज्य संघ ने बीसीसीआई से 22 जनवरी को मंजूरी देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के नियमों के अनुसार बिहार क्रिकेट संघ ने 22 जनवरी को पत्र भेज दिया था। हमने बीसीसीआई एसीयू को टूर्नामेंट के सहज आयोजन में मदद करने के लिए भी पत्र लिखा था।’


गौरतलब है कि कर्नाटक और भारत ए के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सीएम गौतम और पूर्व आईपीएल खिलाड़ी अबरार काजी को कर्नाटक प्रीमियर लीग में फिक्सिंग में लिप्त होने के लिए गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद राज्यस्तरीय लीग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed