फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bayern Munich and Poland striker Robert Lewandowski Tipped For Ballon d Or award As Lionel Messi Eyes on Seventh Prize

बेलोन डी ओर अवॉर्ड: मेसी की राह का रोड़ा बन सकते हैं लेवानडॉस्की, प्रतिष्ठित खिताब पाने के लिए दोनों खिलाड़ियों में टक्कर

Sun, 28 Nov 2021 02:43 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 28 Nov 2021 02:43 PM IST
सार

लियोनेल मेसी को इस बार बेलोन डी ओर अवॉर्ड के लिए पोलैंड के धाकड़ फुटबॉलर रॉबर्ट लेवानडॉस्की से कड़ी टक्कर मिल रही है। मेसी की निगाह सातवीं बार इस खिताब पर है। वहीं, बीते सत्र में रॉबर्ट ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
Bayern Munich and Poland striker Robert Lewandowski Tipped For Ballon d Or award As Lionel Messi Eyes on Seventh Prize
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोलैंड और बायर्न म्यूनिख के धांसू स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की इस बार स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को बेलोन डी ओर प्रतिष्ठित पुरस्कार से वंचित कर सकते हैं। मेसी की निगाह सातवीं बार यह खिताब जीतने पर है। बीते साल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। लेकिन इस साल पुरस्कार को देने की घोषणा की गई है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी रेस में सबसे आगे हैं लेकिन उन्हें लोवानडॉस्की से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
विज्ञापन


पिछले सीजन में लेवानडॉस्की का रहा जलवा

बायर्न म्यूनिख और पोलैंड के स्ट्राइकर ने पिछले सीजन में सिर्फ 29 मैचों में बुंडेसलीगा के लिए रिकॉर्ड 41 गोल दागे थे। 33 वर्षीय लेवानडॉस्की ने 2020 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के रूप में फीफा का पुरस्कार जीता। नए अभियान की शानदार शुरुआत के बाद उन्हें कोच जूलियन नगेल्समैन और बायर्न मुलर टीम के साथी थॉमस मुलर दोनों का समर्थन प्राप्त है। टीम के साथी मुलर ने कहा कि वह इस सीजन में भी 20 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं।
विज्ञापन


12 में ले 11 बार रोनाल्डो-मेसी ने जीता खिताब

लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बोलोन डी ओर के पिछले 12 संस्करणों में से 11 खिताब संयुक्त रूप से जीते हैं। इसका अपवाद सिर्फ साल 2018 में रहा जब लुका मोड्रिक ने रियल मैड्रिड को एक और चैंपियंस लीग जिताने में मदद की और क्रोएशिया को विश्व कप फाइनल तक लेकर गए। उस साल मोड्रिक को यह खिताब दिया गया था। कोच जूलियन नगेल्समैन ने एक इंटरव्यू में कहा, रॉबर्ट यह पुरस्कार जीतने का हकदार है, क्योंकि मेरे विचार से वह किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में अविश्वसनीय रूप से अधिक कंसिस्टेंट  रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी का रहा शानदार प्रदर्शन

वहीं इस साल बार्सीलोना को अलविदा कहकर पेरिस सेंट जर्मन का दामन थामने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी ने बीत सत्र बार्सीलोना के लिए 30 गोल दागे थे। जबकि, इस साल वह कोपा डेल रेव भी जीतने में सफल रहे। इसके अलावा मेसी ने अपनी कप्तानी ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका खिताब 28 साल बाद जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed