फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Batters who hit more sixes than fours in IPL 2024, Abhishek Sharma on top, two Indians in top three

IPL 2024: आईपीएल 2024 में चौके से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, अभिषेक ने चौंकाया, शीर्ष तीन में दो भारतीय

Fri, 17 May 2024 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 May 2024 10:27 AM IST
सार

इस सीजन कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं जिन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष तीन में दो भारतीय हैं। इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने इस सत्र में कम से कम 10 छक्के लगाए हों। आइए जानते हैं..

विज्ञापन
Batters who hit more sixes than fours in IPL 2024, Abhishek Sharma on top, two Indians in top three
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में अब तक कुछ बेहद शानदार मैच देखने को मिले हैं। इस सीजन अब तक 37 बार 200+ के स्कोर बने हैं, जो कि आईपीएल 2023 के बराबर आंकड़े हैं। वहीं, इस सीजन चार बार उच्चतम स्कोर का रिकॉर्ड भी टूटा, जबकि सबसे बड़े चेज का भी रिकॉर्ड बना। इस सीजन अब तक 1133 छक्के और 1978 चौके लग चुके हैं। यह पिछले सीजन से काफी ज्यादा हैं। अब तक आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड 2023 में था।
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में 1124 छक्के लगे थे। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने तहलका मचा रखा है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने ओपनिंग करते हुए कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। इन दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई है। इतना ही नहीं इस सीजन कुछ ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं जिन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस मामले में शीर्ष तीन में दो भारतीय हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

Batters who hit more sixes than fours in IPL 2024, Abhishek Sharma on top, two Indians in top three
अभिषेक, रजत और स्टब्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में 12 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने इस सत्र में कम से कम 10 छक्के लगाए हों। इस सीजन चौके से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल 2024 में 35 छक्के और 30 चौके लगाए हैं। अभिषेक भले ही टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में न चुने गए हों, लेकिन वह ओपनिंग के तौर पर नई खोज रहे हैं। अभिषेक अब तक इस सीजन 12 पारियों में 36.45 की औसत और 205. 64 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए हैं। वहीं, सनराइजर्स के ही हेनरिक क्लासेन चौके से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस सत्र में 31 छक्के और 12 चौके लगाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 27 छक्के और 17 चौके लगाए हैं।

Batters who hit more sixes than fours in IPL 2024, Abhishek Sharma on top, two Indians in top three
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के ट्रिस्टन स्टब्स 26 छक्के और 24 चौके के साथ लिस्ट में चौथे, आरसीबी के विल जैक्स 18 छक्के और 16 चौके के साथ पांचवें, सनराइजर्स के नीतीश रेड्डी 17 छक्के और 12 चौके के साथ छठे स्थान पर हैं। मुंबई के टिम डेविड ने 15 छक्के और 14 चौके, पंजाब के आशुतोष शर्मा ने 15 छक्के और 10 चौके, चेन्नई के एमएस धोनी ने 12 छक्के और 11 चौके, केकेआर के रमनदीप सिंह ने 12 छक्के और पांच चौके, सनराइजर्स के शाहबाज अहमद ने 11 छक्के और सात चौके और पंजाब के जितेश शर्मा ने 10 छक्के और सात चौके लगाए हैं। अभिषक शर्मा इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके बाद विराट कोहली का नंबर आता है। विराट ने इस सीजन अब तक 33 छक्के लगाए हैं। सुनील नरेन 32 छक्के लगाए हैं और वह लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन छक्के
अभिषेक शर्मा 12 401 35
विराट कोहली 13 661 33
सुनील नरेन 12 461 32
ट्रेविस हेड 11 533 31
रियान पराग 13 531 31
हेनरिक क्लासेन 12 339 31
निकोलस पूरन 13 424 28
शिवम दुबे 13 389 28
जेक फ्रेजर-मैकगर्क 9 330 28
रजत पाटीदार 13 320 27
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed