{"_id":"5716179c4f1c1b7d7b8b45a9","slug":"barinder-sran-has-been-fined-of-his-match-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरिंदर सरां नपे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरिंदर सरां नपे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनराइजर्स हैदराबाद के बाएं हाथ के पेसर बरिंदर सरां पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार रात मैच के दौरान अनुचित बर्ताव को लेकर मैच फीस का दस फीसदी जुर्माना लगाया गया है। सरां ने इस मुकाबले में तीन अहम विकेट झटके थे।
विज्ञापन
मैच रेफरी ने सरां को खेल भावना के विपरीत आचरण का दोषी पाया। सरां को आईपीएल आचार संहिता की धारा 2 . 1 . 7 के तहत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया और उसने सजा स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वॉर्नर (नाबाद 90) की आतिशी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर आईपीएल-9 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले, हैदराबाद ने दो मुकाबले खेले थे और दोनों में उसे हार मिली थी।
विज्ञापन
मुंबई की ओर से रखे गए 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम ने 15 गेंद शेष रहते तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।