{"_id":"44943a3a-8ae4-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"banned-cricketer-mohnish-mishra-playing-domestic-cricket-despite-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बावजूद चौके-छक्के उड़ा रहा यह क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन के बावजूद चौके-छक्के उड़ा रहा यह क्रिकेटर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंधित क्रिकेटर मोनिश मिश्रा को ऑल इंडिया बीएसएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट में एंट्री दी गई है। मोनिश ने 11 मार्च को मध्य प्रदेश की ओर से दिल्ली के खिलाफ एक मैच में हिस्सा लिया, जिसमें उसने नाबाद 64 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
पिछले महीने ऑल इंडिया कॉरपोरेट कप में मोनिश को बीसीसीआई के प्रतिंबध का हवाला देकर इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने दिया गया था। जबकि कॉरपोटरेट और ऑल इंडिया दोनों टूर्नामेंट का आयोजन बीएसएनल की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
ऑल इंडिया बीएसएनएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक एके कालिया ने कहा कि बीसीसीआई की ओर से लगे प्रतिबंध के संबंध में उनके पास लिखित पत्र नहीं है। इसलिए मोनिश को बीएसएनएल ने इस टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी है।
विज्ञापन
कालिया ने कहा कि जहां तक ऑल इंडिया कॉरपोरेट कप का सवाल है तो यह प्रतियोगिता बीसीसीआई के निरीक्षण में होती है। इसलिए हमने उन्हें उक्त प्रतियोगिता में नहीं खिलाने का निर्णय लिया था।
मुझे नहीं मालूम मोनिश के बारे में
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेंद मेनन ने कहा कि स्पॉट फिक्सिंग मामले पर लगे प्रतिबंध के चलते मोनीश आने वाली आईपीएल तक किसी भी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। जहां तक लखनऊ में चल रही बीएसएनएल क्रिकेट का सवाल है तो वहां मध्य प्रदेश की ओर से मोनीश के खेलने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
पिछले साल प्रतिबंधित हुए थे पांच क्रिकेटर
पिछले साल मोनीश मिश्रा समेत पांच क्रिकेटरों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पॉट फिक्सिंग के तहत प्रतिबंध लगाया था।
इन खिलाड़ियों पर आईपीएल टूर्नामेंट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग करने का दोषी पाया गया था। प्रतिबंध के नियमानुसार इन सभी पांच खिलाड़ियों को तय समयसीमा तक किसी भी प्रतियोगिता में खेलने की इजाजत नहीं है।