फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladseh At A Glance

बड़े शिकार करती रही है बांग्लादेश की टीम

Thu, 22 Jan 2015 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Jan 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
Bangladseh At A Glance

31 मार्च 1986 को अपना पहला वनडे मैच खेलने वाली बांग्लादेश की टीम तब से अब तक लंबा सफर तय कर चुकी है। इससे पहले तक इस देश में फुटबॉल सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल था।

विज्ञापन


1999 में इंग्लैंड में अपना पहला वर्ल्ड कप खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को पटकनी देकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। बेशक इस टीम के नाम लगातार 23 वनडे हारने का निराशाजनक रिकॉर्ड है। मगर वनडे क्रिकेट में इसी टीम को सबसे अधिक उलटफेर करने के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


बांग्लादेश अहम टूर्नामेंटों में बड़ी टीमों का खेल और समीकरण बिगाड़ने के लिए भी मशहूर है। इस बार यह टीम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड जैसी टीमों के साथ ग्रुप-ए में मौजूद है। ऐसे में इन टीमों को बांग्लादेश से सतर्क रहकर ही अपना अभियान आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 के पहले दौर में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया को बाहर का रास्ता दिखाने वाली यही बांग्ला टीम थी जिसने शुरुआती दौर में ही भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।


खास बातें
2000 में आईसीसी से टेस्ट दर्जा मिला।
कप्तान : मशरफे मुर्तजा
कोच : चंदिका हाथुरुसिंघा

टीम बांग्लादेश- मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अल अमीन हुसैन, अनामुल हक, अराफात सनी, महमूदुल्लाह, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), नासिर हुसैन, रूबैल हुसैन, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तैजुल इस्लाम, तमीम इकबाल और तस्कीन अहमद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed