बांग्लादेशी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत, मैच में बहस के बाद ड्रेसिंग रूम में की तोड़-फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदाहास टी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच कई बार टकराव हुआ। इसी कड़ी में अब एक और नया मामला सामने आया है। दरअसल कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम का शीशा टूटा हुआ मिला है।
यह मामला सामने आने के बाद ग्राउंड के कर्मचारियों से सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो श्रीलंकाई टीम से बहस के बाद कथित तौर पर एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने ड्रेसिंग रूम का शीशा तोड़ा दिया।
बता दें यह पूरा मामला मैच के आखिरी ओवर का है। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को आउट दे दिया गया था, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों का कहना था की गेंद की ऊंचाई ज्यादा थी, इसके बावूजद लेग अंपायर ने उसे नो बॉल नहीं दिया।
इसके बाद मेहमान टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे महमदुल्ला को मैदान छोड़कर वापस आने को कहा। काफी देर कहा सुनी होने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी दोबारा मैच करवाने के लिए राजी हुए।
हालांकि ऑलराउंडर खिलाड़ी महमदुल्ला ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर सारा हिसाब किताब चुकता कर दिया। अपनी टीम को फाइनल में ले जाने वाले महमदुल्ला ने महज 18 गेंदो पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेली।