फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladeshi cricketer can face 14 year jail

38 टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर को 14 साल की कैद?

Thu, 31 Dec 2015 01:30 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi cricketer can face 14 year jail

38 टेस्ट मैच खेल चुके बांग्लादेश क्रिकेटर शहादत हुसैन पर 11 साल की लड़की से घर के काम कराने और मारपीट करने का आरोप है। इस आरोप में वह और उनकी पत्नी दोनों प्राथमिक जांच में दोषी पाई गए हैं, इससे उन्हें 14 साल तक की सजा हो सकती है।

विज्ञापन


29 साल के इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने हांलाकि खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। 13 सितंबर 2015 को उन पर आरोप लगने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


बांग्लादेशी पुलिस इंस्पेक्टर शफीकुर रहमान ने बताया कि सितंबर में पीड़िता द्वारा हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हुसैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया, पर इससे पहले ही भनक लगते ही हुसैन पत्नी समेत गायब हो गए थे। लेकिन पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती, जलाए गए उसके हाथ

bangladeshi cricketer can face 14 year jail

बांग्लादेश पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा दर्ज किए गए बयान और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के हाथ बुरी तरह झुलसे थे। इतना ही नहीं शरीर के कई स्‍थानों पर मारपीट के निशान भी थे।

हालांकि आरोपी क्रिकेटर शहादत हुसैन इन आरोपों को गलत कहते हुए खारिज करते हैं और इसे उनके करियर के खिलाफ साजिश बताते हैं।

हुसैन ने 38 टेस्ट और 51 वनडे मैचों में क्रमश: 72 और 47 विकेट लिए हैं। मई 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। (फोटो: स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम से)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed