{"_id":"56e02ce54f1c1b663e8b4568","slug":"bangladesh-won-against-netherlands","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप: पहले मैच में बांग्लादेश को बहाना पड़ा पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप: पहले मैच में बांग्लादेश को बहाना पड़ा पसीना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 09 Mar 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में आगाज जीत से किया है। कमजोर टीम नीदरलैंड के खिलाफ हालांकि उसे जीत के लिए पसीना जरुर बहाना पड़ा। इससे पहले शुरुआत में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम को खराब शुरुआत मिली, लेकिन कुछ ही देर में तमीम इकबाल (नाबाद 83) ने मैच टीम के लिए सरल कर दिया।
विज्ञापन
इकबाल ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए, उनके साथ कुछ-कुछ देर के लिए क्रीज में वक्त बिताते हुए पहले शब्बीर रहमान और मोहम्मदुल्हा ने आकर बांग्ला दर्शकों का मनोरंजन भी किया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में नीदरलैंड ने भी बांग्लादेशी गेंदबाजों को चौंकाया। अपेक्षा से ज्यादा ही खेल गए नीदरलैंड अपना स्कोर 145 रनों तक ले गए। आखिर में कुछ तेज बांउंड्री ने बांग्लादेशी प्रशंसकों को चिंता में जरुर डाल दिया था लेकिन तेज गेंदबाज तस्किन अहमद के आखिर ओवर में की गई अच्छी गेंदबाजी ने मैच 8 रन से टीम की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन