फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test Record: In 145 years history of test cricket, first time in an innings 6 batter got out on duck and scored 2 centuries

Record: 145 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार एक टीम से छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए और दो शतक भी लगे, जानें पूरा मामला

Thu, 26 May 2022 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 May 2022 05:38 PM IST
सार

मुशफिकुर रहीम ने 175 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में रहीम ने 355 गेंदें खेलीं और 21 चौके लगाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 246 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली। इसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है।

विज्ञापन
Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test Record: In 145 years history of test cricket, first time in an innings 6 batter got out on duck and scored 2 centuries
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला ढाका में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में 365 रन बनाए। इस दौरान टीम के छह खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। वहीं, दो खिलाड़ियों ने शतक जड़ा। इसकी बदौलत बांग्लादेश की टीम 365 रन तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक टेस्ट की एक पारी में एक टीम के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और दो बल्लेबाजों ने शतक भी जड़ा। शून्य पर आउट होने वालों में बांग्लादेश के महमदुल हसन जॉय, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मोसद्देक हुसैन, खालिद अहमद और इबादत हुसैन हैं। 
विज्ञापन

 वहीं, मुशफिकुर रहीम ने 175 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में रहीम ने 355 गेंदें खेलीं और 21 चौके लगाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने 246 गेंदों पर 141 रन की पारी खेली। इसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। शांतो आठ रन और कप्तान मोमिनुल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए।

जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 506 रनों पर समाप्त हुई। श्रीलंका की ओर से ओशादा फर्नांडो ने 57 रन, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 80 रन, एंजेलो मैथ्यूज ने 145 रन, धनंजय डिसिल्वा ने 124 रन की पारी खेली। मैथ्यूज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले टेस्ट में उन्होंने 199 रन बनाए थे और दोहरे शतक से चूक गए थे। जवाब में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने चार विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। 

बांग्लादेश की टीम अब भी श्रीलंका की पहली पारी की बढ़त से 107 रन पीछे है। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। ऐसे में दोनों टीमें यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed