{"_id":"5c77ab40bdec227376728e94","slug":"bangladesh-vs-new-zealand-test-tamim-smash-century-on-day-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमीम के शतक के बावजूद बांग्लादेश 234 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड के नाम पहला दिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तमीम के शतक के बावजूद बांग्लादेश 234 रन पर सिमटा, न्यूजीलैंड के नाम पहला दिन
Thu, 28 Feb 2019 03:04 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
tamim iqbal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट के शुरूआती दिन नील वैगनर के पांच विकेट की बदौलत पुछल्ले बल्लेबाजों पर कहर करपाया जिससे बांग्लादेश की टीम तमीम इकबाल की शतकीय पारी के बावजूद पहली पारी में 234 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज तमीम ने 126 रन की पारी खेली जिसमें 21 चौके और एक छक्का जड़ा था। हरियाली पिच से स्विंग गेंदबाज टिम साउदी (76 रन देकर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट को जरा भी मदद नहीं मिल रही थी जिसके बाद शॉर्ट गेंद के विशेषज्ञ नील वैगनर ने 47 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 86 रन बना लिए थे। जीत रावल अपना आठवां अर्धशतक जमाकर 51 रन और टाम लाथम 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तमीम की शानदार पारी से बांग्लादेश ने 180 रन बना लिए थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम नहीं चला। टीम ने अंतिम छह विकेट महज 54 रन में गंवा दिए। लिटन दास आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे जिन्होंने 29 रन बनाकर टीम के लिये दूसरी बड़ी पारी खेली।