फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh takes lead in first test against SA

अब टेस्ट में भी बांग्लादेश का जलवा, एक ही दिन में 3 रिकॉर्ड

Thu, 23 Jul 2015 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jul 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
bangladesh takes lead in first test against SA

2015 बांग्लादेश के लिए क्रिकेट में सफलता का स्वर्णिंम साल साबित हो रहा है। खासकर वर्ल्ड कप के बाद। वर्ल्ड कप में ही इस टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए एक के बाद एक करके 3 वनडे सीरीज जीत लिए। पहले उसने पाकिस्तान को पीटा, फिर भारत को हराया और इसके बाद अब उसने दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को वनडे सीरीज में रौंद दिया। साथ ही उसने लगातार 4 वनडे सीरीज जीतने का कारनामा भी कर दिखाया है।
विज्ञापन


वनडे में लाजवाब प्रदर्शन के बाद सभी की नजर बांग्लादेश टीम के टेस्ट में प्रदर्शन पर थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में लाजवाब खेल दिखाकर उसने साबित कर दिया कि वह एक बड़ी टीम बन चुकी है और उसे अब 'क्रिकेट के मेमने' के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफ्रीकी टीम को 84 ओवर के अंदर ही महज 248 रन पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी में अफ्रीकी गेंदबाजों को जोरदार चुनौती दी। बारिश से बाधित मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अफ्रीकी टीम पर बढ़त बनाने के साथ ही एक ही दिन में 3 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

खेल के तीसरे दिन, एक ही पारी में रच ‌दिए 3 रिकॉर्ड

bangladesh takes lead in first test against SA

वनडे सीरीज में मिली सफलता को आगे बढ़ाते हुए बांग्लादेश टीम ने टेस्ट में भी लाजवाब खेल दिखाया। मैच के तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में बांग्ला टीम ने अफ्रीकी टीम पर बढ़त बना ली।

दूसरे दिन बारिश के कारण काफी समय तक खेल बाधित रहा, इसके बाद मैच का तीसरा दिन बांग्लादेश के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। टीम ने टी-ब्रेक से पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 यादगार रिकॉर्ड बना लिए।

पहला रिकॉर्ड, बांग्लादेश ने टेस्ट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी एक पारी में सौ ओवर से ज्यादा खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बांग्ला टीम ने 2002 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस्ट लंदन में 87.5 ओवर खेले थे और 252 रन बनाए।

दूसरा रिकॉर्ड, बांग्लादेश ने पहली बार इस अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट की किसी एक पारी में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। इस मैच की पहली पारी से पहले उसने फरवरी 2008 में चिंटगांव में 70.4 ओवर में 259 रन बनाए थे।

तीसरा रिकॉर्ड, वर्ल्ड नंबर वन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार किसी पारी में बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों ने 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। ओपनर तमीम इकबाल (57), महमुदुल्लाह (67) और लिटन दास (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए है। इससे पहले बांग्लादेश पहली पारी में 326 रन बनाकर आउट हो गया। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 3 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed