फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh squad announced for Pakistan tour Tamim iqbal returns mushfiqur rahim out

पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, मुशफिकुर अनुपलब्ध, तमीम की वापसी

Sun, 19 Jan 2020 08:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 Jan 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh squad announced for Pakistan tour Tamim iqbal returns mushfiqur rahim out
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश ने शनिवार को नए चेहरे के रूप में तेज गेंदबाज हसन महमूद को पाकिस्तान में होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया। इस दौरे को लेकर बांग्लादेश की टीम में सुरक्षा संबंधित चिंताएं बनी हुई हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, ‘हसन तेज गेंदबाज हैं और उनका भविष्य अच्छा है। इसलिए हमने सोचा कि यह उन्हें ब्रेक देने का सही समय हो सकता है।’

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने वापसी की है जबकि मोसादेक हुसैन, अराफत सन्नी, तैजुल इस्लाम और अबु हैदर को टीम से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

 


टीम:
महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, नईम शेख, नजमुल हुसैन, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, शफीउल इस्लाम, अल-अमीन हुसैन, रूबेल हुसैन, हसन महमूद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed