फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh PM Sheikh Hasina says i came here on invitation of Sourav Ganguly

शेख हसीना बोलीं- सौरव के बुलावे पर आईं हूं, दादा ने दुनिया के सामने किया शुक्रिया अदा

Sat, 23 Nov 2019 09:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 23 Nov 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh PM Sheikh Hasina says i came here on invitation of Sourav Ganguly
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पहुंचीं। शेख हसीन ने रिवायती घंटी बजाकर मैच की शुरुआत कराई।

विज्ञापन


उन्होंने पहली बार भारत में हो रहे डे नाइट टेस्ट मैच का लुफ्त उठाया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। शेख हसीना ने कहा कि वो सौरभ गांगुली के न्यौते पर यहां आईं हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, 'मैं सौरभ गांगुली के निमंत्रण पर यहां आईं हूं। यह भारत और बांग्लादेश के बीच पहला पिंक बॉल से खेला जाने वाला टेस्ट मैच है। इसलिए मैं इस अवसर का गवाह बनीं। मैं भारतीय दर्शकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे यहां बहुत समर्थन और प्यार मिला है। भारत बांग्लादेश का महत्वपूर्ण पड़ोसी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bangladesh PM Sheikh Hasina says i came here on invitation of Sourav Ganguly
शेख हसीना और ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई

ममता बनर्जी ने शेख हसीना से मुलाकात के बाद कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ उनकी बैठक सौहार्दपूर्ण रही। ममता ने कहा, 'बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण बैठक हुई। यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी। हमनें द्विपक्षीय संबंधों के बारे में कई मुद्दों पर चर्चा की। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे।'

मैच के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत उन तमाम अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया, जिन्होंने इस डे-नाइट टेस्ट को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed