{"_id":"60a20e22f4cfa043947eaab5","slug":"bangladesh-pacer-rubel-mahmud-ruled-out-of-sri-lanka-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश बनाम श्रीलंका : वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, तेज गेंदगाज रुबेल और महमूद को नहीं मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका : वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान, तेज गेंदगाज रुबेल और महमूद को नहीं मिली जगह
Mon, 17 May 2021 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 May 2021 03:27 PM IST
सार
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाली वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम से तेज गेंदबाज रुबेल और महमूद को बाहर कर दिया गया है। दोनों खिलड़ियों को चोट की वजह से चयनकर्ताओं ने टीम में हिस्सा नहीं लिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में तेज गेंदगाज रुबेल हुसैन और हसन महमूद को शामिल नहीं किया गया है। रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम का एलान किया। उन्होंने बताया कि रुबेल और हसन को चोटें आई थीं, जिसके बाद दोनों का ऑपरेशन हुआ, फिलहाल दोनों आराम कर रहे हैं। इसलिए उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है। बोर्ड किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन
बता दें कि बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 23 मई से बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच खेला जाएगा। हालांकि कोविड को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन