{"_id":"62356f4c342ee9026c4d8057","slug":"bangladesh-make-history-in-centurion-defeats-south-africa-in-1st-odi-by-38-runs-bangladesh-first-ever-odi-win-in-south-africa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BAN vs SA 1st ODI: जो भारत नहीं कर सका, वो बांग्लादेश ने कर दिखाया, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से शिकस्त दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs SA 1st ODI: जो भारत नहीं कर सका, वो बांग्लादेश ने कर दिखाया, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से शिकस्त दी
Sat, 19 Mar 2022 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:28 AM IST
सार
बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 314 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 276 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 38 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
जीत के बाद बांग्लादेशी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश की टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेशी टीम ने वो कर दिखाया, जो भारतीय टीम इस साल जनवरी में नहीं कर सकी थी। बांग्लादेश की टीम ने पहला वनडे जीतकर इतिहास रच दिया।
यह बांग्लादेश की टीम को दक्षिण अफ्रीका में वनडे में मिली पहली जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 314 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 276 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश ने 38 रन से जीत हासिल की।

View this post on Instagram
विज्ञापन
भारतीय टीम वनडे सीरीज हारी थी
भारतीय टीम जब इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही थी, तो तीन में से एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। दक्षिण अफ्रीका ने वनडे में भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। जो भारत नहीं कर सका, वह बांग्लादेश ने कर दिखाया।
बांग्लादेश के बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहतरीन रही। कप्तान तमीम इकबाल और लिटन दास ने 95 रन की ओपनिंग साझेदारी की। तमीम 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लिटन ने अर्धशतक पूरा किया। वह 67 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद शाकिब अल हसन ने 64 गेंदों पर 77 रन और यासिल अली ने 44 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी हुई। मुशफिकुर रहीम कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर आउट हुए।
महमुदुल्लाह 25 रन, अफिफ हुसैन 17 रन बना सके। मेंहदी हसन 13 गेंदों पर 19 रन और तास्किन अहमद सात रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह बांग्लादेश ने 314 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को येन्सन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा और फेहलुकवायो को एक-एक विकेट मिला।

डुसेन और मिलर के अलावा बाकी अफ्रीकी बल्लेबाज फेल
315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। 18 पर टीम को पहला झटका लगा, जब यानेमन मलान चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद काइल वैरेने 21 रन बनाकर तास्किन अहमद की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। एडेन मार्करम शून्य और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 31 रन की पारी खेली।
इसके बाद रसी वान डर डुसेन और डेविड मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। डुसेन 98 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा डेविड मिलर ने 57 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। आंदिले फेहलुकवायो दो रन, मार्को येन्सन दो रन, कगिसो रबाडा एक रन बना सके।
इसके अलावा आखिर में केशव महाराज ने 16 गेंदों पर 23 रन और लुंगी एनगिडी ने 10 गेंदों पर 15 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन यह काफी नहीं था। महमुदुल्लाह ने केशव को आउट कर अफ्रीकी पारी को 276 रन पर समेट दिया। बांग्लादेश की ओर से मेंहदी हसन ने चार और तास्किन अहमद ने तीन विकेट लिए। वहीं, शोरिफुल इस्लाम को दो विकेट मिले। महमुदुल्लाह ने एक विकेट लिया।