WI Inning
236/3 (34.5 ov)
Target: 352
Shai Hope 103(106)*
Keemo Paul 18 (16)
WI need 116 runs in 15.1 remaining overs
{"_id":"66c48b2d148caae90b02773f","slug":"bangladesh-hopes-on-all-rounder-shakib-al-hasan-to-special-against-pace-heavy-pakistan-in-first-test-match-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs BAN: पाकिस्तान से निपटने के लिए बांग्लादेश को इस ऑलराउंडर से आस, कप्तान शंटो ने कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs BAN: पाकिस्तान से निपटने के लिए बांग्लादेश को इस ऑलराउंडर से आस, कप्तान शंटो ने कही ये बात
Tue, 20 Aug 2024 05:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान शाकिब कनाडा में टी20 लीग में खेल रहे थे। देश में अशांति के कारण टीम की तैयारियों में बाधा आई और बांग्लादेश लाहौर में तीन दिनों के अतिरिक्त अभ्यास के लिए निर्धारित समय से चार दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गया था। सीरीज के दोनों टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम
- फोटो : Twitter
विस्तार
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार से रावलपिंडी में होगी। बांग्लादेश के लिए इस दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण से निपटना आसान नहीं होगा, लेकिन टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक शाकिब अल हसन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। पूर्व कप्तान शाकिब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर है पाकिस्तान का रिकॉर्ड
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान शाकिब कनाडा में टी20 लीग में खेल रहे थे। देश में अशांति के कारण टीम की तैयारियों में बाधा आई और बांग्लादेश लाहौर में तीन दिनों के अतिरिक्त अभ्यास के लिए निर्धारित समय से चार दिन पहले ही पाकिस्तान पहुंच गया था। सीरीज के दोनों टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है, जिसकी तालिका में पाकिस्तान छठे, जबकि बांग्लादेश आठवें पायदान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड शानदार है। पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच खेले गए 13 में से 12 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 2015 में खुलना में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शंटो ने कहा, शाकिब काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। उन्हें अपनी भूमिका के बारे में पता है। वह जानते हैं कि खुद को कैसे तैयार करना है, इसलिए मैं उनके राजनीतिक करियर के बारे में नहीं सोच रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वह इस सीरीज में कुछ खास करेंगे। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और ईमानदारी से कहूं तो हम सभी उसके साथ एक क्रिकेटर की तरह ही व्यवहार करते हैं।
शंटो ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की अगुआई वाले पाकिस्तान के चार तेज गेंदबाजों वाले आक्रमण के खिलाफ टीम को मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ेग। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने चार साल पहले इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 44 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में शाहीन ने हैट्रिक विकेट चटकाए थे, जिसमें शंटो भी शामिल थे। शंटो ने कहा, हमारे पास अच्छी और संतुलित टीम है और हमें विश्वास है कि हम इस बार कुछ विशेष करने में सफल रहेंगे।