{"_id":"61b5d02b28468c0b49733508","slug":"bangladesh-health-minister-zahid-maleque-confirms-presence-of-omicron-variant-in-two-women-cricketers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का नया वैरिएंट: बांग्लादेश की दो महिला क्रिकेटर ओमिक्रॉन से संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का नया वैरिएंट: बांग्लादेश की दो महिला क्रिकेटर ओमिक्रॉन से संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि
Sun, 12 Dec 2021 04:04 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:04 PM IST
सार
बांग्लादेश की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम को दो खिलाड़ी कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई हैं। इसकी पुष्टि बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक ने की। हालांकि संक्रमित खिलाड़ियों का नाम गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बॉब्बे दौरे से लौटी राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि की है। बांग्लादेश की महिला टीम एक दिसंबर को जिम्बाब्वे के लंबे दौरे के बाद स्वदेश लौटी है।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ी क्वारंटीन
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मालेक के मीडिया से बात करते हुए कहा, दोनों खिलाड़ी होटल में क्वारंटीन है, उनका स्वास्थ्य ठीक है, डॉक्टरों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अगले दो सप्ताहों में रिकवर हो जाएंगी। बिना किसी खिलाड़ी का नाम लिए मालेक ने कहा, संक्रमित होने वाली महिला खिलाड़ियों की उम्र 21 और 30 साल है। यह दोनों दोनों महिला क्रिकेटर बांग्लादेश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले पहले मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों का परीक्षण किया गया लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त पूरी टीम क्वारंटीन है और चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
जिम्बॉब्वे में संक्रमित हुईं दोनों क्रिकेटर
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों क्रिकेटर जिम्बाब्वे में रहने के दौरान वायरल संक्रमण से संक्रमित हो गई थीं। उन्होंने 1 दिसंबर को जिम्बाब्वे से लौटने के बाद उनका कोविड-19 परीक्षण किया गया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद सभी महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की 6 दिसंबर को जांच की गई और उनके नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनमें ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं या नहीं।
विज्ञापन
अक्टूबर में जिम्बॉब्वे दौरे पर गई थी टीम
बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेन वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में भाग लेने अक्तूबर में बांग्लादेश दौरे पर गई थी। वहीं, बांगल बांग्लादेश में कोरोना संक्रमित लोगों की बात की जाए तो वहां 15,78,996 पाए गए। इस दौरान 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।