फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh head coach Steve Rhodes steps down

कार्यकाल पूरा होने से पहले बांग्लादेश ने कोच स्टीव रोड्स को हटाया  

Wed, 10 Jul 2019 04:32 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 10 Jul 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh head coach Steve Rhodes steps down
स्टीव रोड्स - फोटो : social media

विश्व कप में टीम के आठवें स्थान पर रहने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच स्टीव रोड्स से नाता तोड़ लिया है। बांग्लादेश भले ही सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका लेकिन अपने जुझारूपन के कारण उसने क्रिकेटप्रेमियों के दिल जीते। 

विज्ञापन


शाकिब अल हसन ने 606 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी लिए। बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, ‘बोर्ड ने पाकिस्तान केमैच के बाद लंदन में समीक्षा बैठक की।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह तय किया गया कि बीसीबी और स्टीव रोड्स आगे करार जारी नहीं रखेंगे। आपसी सहमति से यह तय हुआ। बीसीबी ने अभी नए कोच पर फैसला नहीं लिया है। रोड्स ने पिछले साल जून में पद संभाला था और उनका कार्यकाल दो साल का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश को इस महीने के आखिर में श्रीलंका से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। तेज गेंदबाजी कोच कर्टनी वाल्श और स्पिन कोच सुनील जोशी के करार का भी नवीनीकरण नहीं किया गया। वाल्श अगस्त 2016 और जोशी अगस्त 2017 में टीम से जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed