Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh Cricket Board remains undecided about Bangladesh's upcoming tour of Pakistan amid security concerns

PAK vs BAN: पाकिस्तान दौरे को लेकर असमंजस में बांग्लादेश, सुरक्षा कारणों के चलते बीसीबी नहीं कर पा रहा फैसला

Sun, 11 May 2025 02:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 11 May 2025 02:22 PM IST
सार

टी20 सीरीज को देखते हुए बीसीबी ने इस बात की पुष्टि की है कि चर्चा अभी भी जारी है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा बोर्ड के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Bangladesh Cricket Board remains undecided about Bangladesh's upcoming tour of Pakistan amid security concerns
बांग्लादेश क्रिकेट टीम - फोटो : BCB

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पाकिस्तान दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रहा है। बांग्लादेश को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करना है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 25 मई से तीन जून तक खेली जाएगी जिसके मुकाबले फैसलाबाद और लाहौर में होने हैं। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते इस सीरीज पर संकट के बादल नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के शेष आठ मुकाबले स्थगित करने के बाद नाहिद राणा और रिशाद हुसैन शनिवार को दुबई पहुंच गए। टी20 सीरीज को देखते हुए बीसीबी ने इस बात की पुष्टि की है कि चर्चा अभी भी जारी है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा बोर्ड के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीबी बोला- खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता 
बीसीबी ने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और तैयारी के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेजबान देश के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेगी। यह सीरीज अगले सप्ताह शुरू होने वाली है। साथ ही बीसीबी पाकिस्तान दौरे को लेकर पीसीबी के साथ बातचीत कर रही है। बीसीबी का जोर इस बात पर है कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सुरक्षा हमारे लिए शीर्ष प्राथमिकता है। दौरे को लेकर फैसला पाकिस्तान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा। यह सुनिश्चित करेंगे कि फैसले टीम और बांग्लादेश क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों के अनुरूप हों। 
विज्ञापन

यूएई से खेलने हैं दो टी20 मुकाबले
पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेश की टीम को यूएई के साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह मुकाबले 17 और 19 मई को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा है, लेकिन दोनों देशों के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed