{"_id":"69c160c38d44da1fd40eb006","slug":"bangladesh-cricket-board-names-habibul-bashar-as-chairman-of-selection-committee-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष बने हबीबुल बशर, विश्व कप टीम चयन की होगी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCB: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष बने हबीबुल बशर, विश्व कप टीम चयन की होगी जिम्मेदारी
Mon, 23 Mar 2026 09:18 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:18 PM IST
सार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को नई बनी चार सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : IANS
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पूर्व कप्तान हबीबुल बशर को नई बनी चार सदस्यीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नई नियुक्त समिति आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए बांग्लादेश की टीम भी चुनेगी। यह विश्व कप अगले साल अक्तूबर से नवंबर के बीच खेला जाना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने चयन समिति में बदलाव किया क्योंकि पूर्व अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने अपना अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया। उनका करार फरवरी 2026 तक था।
कौन-कौन होगा समिति में शामिल
बीसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया, 53 वर्षीय बशर इस भूमिका में अपने साथ ढेर सारा अनुभव लेकर आए हैं। वह इससे पहले बांग्लादेश की पुरुष और महिला टीमों के लिए बतौर राष्ट्रीय चयनकर्ता काम कर चुके हैं। बशर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बनने की उपलब्धि है। वह आज भी देश की सबसे सम्मानित क्रिकेट हस्तियों में से एक हैं। समिति में बशर के साथ बांग्लादेश के पूर्व तेज गेंदबाज हसीबुल हुसैन भी शामिल हैं। वह सितंबर 2025 से गाजी अशरफ हुसैन की अगुवाई वाली पिछली चयन समिति का हिस्सा थे। इस समिति में नईम इस्लाम और नादिफ चौधरी भी शामिल होंगे। 39 वर्षीय नईम का खेलने का करियर दो दशकों तक चला, जो काफी सफल रहा। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर 20,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 34 शतक दर्ज हैं और इस तरह वह किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक प्रथम श्रेणी शतक बनाने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखते हैं।
बीसीबी ने कहा, 38 वर्षीय नादिफ चौधरी भी अपने साथ खेलने का 20 साल का लंबा अनुभव लेकर आए हैं। इसमें बांग्लादेश के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलना भी शामिल है। संन्यास लेने के बाद से वह खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के काम में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बीसीबी के तहत 'एज ग्रुप चयनकर्ता' के तौर पर भी काम किया है।