{"_id":"62d053b0c03a1e7bba0bc629","slug":"bangladesh-bowler-shohidul-islam-failed-in-doping-test-banned-for-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shohidul Islam: डोपिंग टेस्ट में फेल हुए बांग्लादेश के गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम, 10 माह का लगा प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shohidul Islam: डोपिंग टेस्ट में फेल हुए बांग्लादेश के गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम, 10 माह का लगा प्रतिबंध
Thu, 14 Jul 2022 11:04 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:04 PM IST
सार
शोहिदुल के सैंपल में क्लोमिफेन पाया गया है, जोकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा की सूची में प्रतिबंधित तत्व में आता है।
विज्ञापन
शोहिदुल इस्लाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांगलादेश के तेज गेंदबाज शोहिदुल इस्लाम पर गुरुवार (14 जुलाई) को डोपिंग टेस्ट में विफल होने पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दस महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। उनका सैंपल मार्च में लिया गया था। शोहिदुल के सैंपल में क्लोमिफेन पाया गया है, जोकि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी वाडा की सूची में प्रतिबंधित तत्व में आता है।
शोहिदुल का प्रतियोगिता से अलग सैंपल लिया गया था।प्रतिबंध 28 मई से शुरू होगा, जिस दिन से उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेशी पेसर को आईसीसी के डोपिंग रोधी अधिनियम के अनुच्छेद 2.1 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
शोहिदुल को दस महीने के लिए क्रिकेट की सभी गतिविधियों से निलंबित किया जा रहा है। शोहिदुल का कहना है कि उन्होंने दवाई का सेवन किया था लेकिन उनका इरादा प्रदर्शन बेहतर करने के लिए प्रतिबंधित दवा लेने का नहीं था।