{"_id":"66eefe41a6ceb8379b036e8b","slug":"bangladesh-batting-coach-david-hemp-said-that-he-was-not-aware-of-any-injury-to-shakib-al-hasan-s-finger-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: क्या सच में चोटिल होने के बावजूद मैच में खेले शाकिब अल हसन? बल्लेबाजी कोच हेम्प ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: क्या सच में चोटिल होने के बावजूद मैच में खेले शाकिब अल हसन? बल्लेबाजी कोच हेम्प ने दिया बयान
Sat, 21 Sep 2024 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Sep 2024 10:42 PM IST
सार
शाकिब का चेन्नई टेस्ट में बल्ले और गेंद से प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दोनों पारी मिलाकर कुल 21 ओवर गेंदबाजी की थी। पूर्व भारतीय स्पिनर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने खुलासा करते हुए बताया था कि शाकिब की अंगुली में चोट लगी है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बांग्लादेश के बल्लेबाजी कोच डेविड हेम्प ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की चोट को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस बीच यह खबर सामने आई कि शाकिब इस मैच में चोटिल होने के बावजूद खेले। हालांकि, हेम्प का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
शाकिब का चेन्नई टेस्ट में बल्ले और गेंद से प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दोनों पारी मिलाकर कुल 21 ओवर गेंदबाजी की थी। पूर्व भारतीय स्पिनर और कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने खुलासा करते हुए बताया था कि शाकिब की अंगुली में चोट लगी है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद हेम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि शाकिब चोट के साथ मैच में खेलने उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तमीम इकबाल ने शाकिब पर साधा था निशाना
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह देने पर सवाल खड़े किए थे। तमीम ने बताया कि शाकिब को अंगुली और कंधे में दिक्कत हो रही थी। तमीम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट मैच में चार गेंदबाजों के साथ खेलने उतरी। शाकिब को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह देने पर सवाल खड़े किए थे। तमीम ने बताया कि शाकिब को अंगुली और कंधे में दिक्कत हो रही थी। तमीम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट मैच में चार गेंदबाजों के साथ खेलने उतरी। शाकिब को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
तमीम ने कहा था, शाकिब के गेंदबाजी के लिए नहीं आने पर मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन मुझे मेरे साथी कमेंटेटर मुरली कार्तिक से कुछ जानकारी मिली जिन्होंने उनके साथ बात की थी। शाकिब को अंगुली में कुछ दिक्कत थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी और उनके कंधे में भी परेशानी है। मेरा मानना है कि टीम प्रबंधन को टेस्ट मैच से पहले यह बात पता होनी चाहिए थी क्योंकि उन्होंने सही से संपर्क नहीं किया। इस कारण बांग्लादेश को चार गेंदबाजों के साथ खेलना पड़ा जो दुर्भाग्यपूर्ण है।