{"_id":"64a6743efe8d31d9b70de784","slug":"bangladesh-batsman-tamim-iqbal-retires-from-international-cricket-three-months-before-the-world-cup-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tamim Iqbal Retires: विश्व कप से तीन महीने पहले तमीम इकबाल ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tamim Iqbal Retires: विश्व कप से तीन महीने पहले तमीम इकबाल ने चौंकाया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Thu, 06 Jul 2023 02:42 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:42 PM IST
सार
Tamim Iqbal retires from international cricket : तमीम वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश की हार के बाद तमीम ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन
तमीम इकबाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। तमीम का यह फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि तीन महीने बाद वनडे विश्व कप शुरू होने वाला है। तमीम वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बांग्लादेश की हार के बाद तमीम ने यह फैसला लिया। तमीम प्रेस कान्फ्रेंस में काफी भावुक थे। नम आंखों से उन्होंने अपने 16 साल लंबे करियर को रोकने का फैसला किया।
पत्रकारों की भीड़ से घिरे तमीम की आंखों से आंसू निकल रहे थे। तमीम ने कहा, ''यह मेरे लिए अंत है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। मैं इस क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी अधिकारियों, अपने परिवार के सदस्यों और उन लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो मेरी लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे। उन्होंने मुझ पर विश्वास बनाए रखा। मैं प्रशंसकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। आपके प्यार और मुझ पर विश्वास ने मुझे बांग्लादेश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। मैं अपने जीवन के अगले अध्याय के लिए आपकी प्रार्थनाएं मांगना चाहता हूं। कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखें।''

- फोटो : social media
भारत के खिलाफ 2007 विश्व कप में दिलाई थी टीम को जीत
बांग्लादेश की टीम ने वनडे में नए कप्तान के नाम का अभी एलान नहीं किया है। शाकिब अल हसन टी20 और लिटन दास टेस्ट में टीम की कमान संभाल रहे हैं। 34 साल के तमीम ने पिछले साल टी20 को अलविदा कहा था। वह अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की सीरीज में खेले थे। तमीम ने फरवरी 2007 में वनडे डेब्यू के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वेस्टइंडीज में आयोजित विश्व कप में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की प्रतिष्ठित जीत में मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वह अपने देश के लिए सबसे अधिक वनडे रन (8313) और शतक (14) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

- फोटो : ICC Twitter
अपनी कप्तानी में टीम को विश्व कप में क्वालिफाई कराया
तमीम ने 70 टेस्ट मैचों में दस शतकों के साथ 5134 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 38.89 रहा। तमीम ने कप्तान के रूप में 37 वनडे मैचों में से 21 जीते हैं और उन्होंने बांग्लादेश को वनडे सुपर लीग में तीसरे स्थान पर पहुंचाया था। इससे भारत में होने वाले विश्व कप के लिए टीम सीधे क्वालिफाई कर गई। उन्होंने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में बांग्लादेश की कप्तानी भी की।