फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN VS ZIM Bangladesh beat Zimbabwe by 220 runs in Harare test Mahmudullah player of the match

BAN VS ZIM: हरारे टेस्ट में जिम्बॉब्वे की शर्मनाक हार, बांग्लादेश ने 220 रनों से रौंदा

Sun, 11 Jul 2021 07:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 11 Jul 2021 07:55 PM IST
सार

हरारे टेस्ट में बांग्लादेश ने जिम्बॉब्वे को 220 रनों से हरा दिया। दोनों देशों के बीच खेले गए सिर्फ एक टेस्ट मैच में मेहमान टीम के आगे जिम्बॉब्वे टिक न सका। बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह का यह अंतिम टेस्ट मैच था। 

विज्ञापन
BAN VS ZIM Bangladesh beat Zimbabwe by 220 runs in Harare test Mahmudullah player of the match
जिम्बॉब्वे की टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

जिम्बॉब्वे को बांग्लादेश के खिलाफ हरारे टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मैच के अंतिम दिन जिम्बॉब्वे को जीतने के लिए 477 रन बनाने थे। लेकिन उसकी पूरी टीम 256 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश को मैच जिताने में महमूदुल्लाह ने खास भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में भी बाग्लादेश की ओर से शादमन इस्लाम और नजमुल होसैन शांतो ने शतक जड़े। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 468 और दूसरी इंनिग्स में एक विकेट पर 284 रन बनाकर पारी घोषित की। इस पूरे मुकाबले में जिंबॉब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई।

विज्ञापन


पहली पारी में 276 रन बनाने वाली जिम्बॉब्वे की टीम दूसरी इंनिग्स में भी कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि अपने घरेलू मैदान पर कम से कम जिम्बॉब्वे मैच को ड्रॉ करा लेगा। लेकिन ऐसा हो न सका। मेहमान टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे मेजबान बल्लेबाज टिक न सके। 
विज्ञापन


कप्तान ब्रेंडन टेलर और डोनाल्ड ट्रिपानों को अगर छोड़ दिया जाए तो जिम्बॉब्वे टीम के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया। ब्रेंडन टेलर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 92 रन बनाए। वहीं ट्रिपानो ने 52 रनों की पारी खेली। जब यह दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिके थे तो ऐसा लग रहा था कि मैच ड्रा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस दौरान बांग्लादेश के गेंदबाजों ने करिश्माई गेंदबाजी करते हुए पूरी टीम को 256 रनों पर समेट दिया। मेहमान टीम की ओर से मेहंदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद ने 4-4 विकेट लिए। पहली पारी में शानदार 150 रन बनाने वाले महमूदुल्लाह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यह उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed