फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs PAK Test Bangladesh scored 253 runs in day one liton das hits Century

BAN vs PAK Test: बांग्लादेश ने पहले दिन चार विकेट पर 253 रन बनाए, लिटन दास का शतक, मुश्फिकुर भी लय में लौटे

Fri, 26 Nov 2021 10:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 26 Nov 2021 10:19 PM IST
सार

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन चार विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास शतक लगाकर खेल रहे हैं, जबकि मुश्फिकुर रहीम 82 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन
BAN vs PAK Test Bangladesh scored 253 runs in day one liton das hits Century
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चटग्राम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने चार विकेट खोकर 253 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर लिटन दास ने 113 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मुश्किल हालातों से बाहर निकाला। उनके साथ ही मुश्फिकुर रहीम 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने बांग्लादेश की पारी को संभाला और 204 रन की साझेदारी करके क्रीज पर जमे हुए हैं।   
विज्ञापन


इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन के स्कोर पर ही सैफ हसन शाहीन अफरीदी का शिकार बने। सदमान इस्लाम और नजमुल हसन भी कुछ खास नहीं पाए। इन तीनों बल्लेबाजों ने 14 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद कप्तान मोमिनुल हक भी छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 16.2 ओवर में बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे और टीम का स्कोर 49 रन था। इसके बाद रहीम और लिटन दास ने पारी को संभाला और बांग्लादेश को कोई झटका नहीं लगने दिया। पाकिस्तान के चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन


लिटन दास ने लगाया पहले टेस्ट शतक
बांग्लादेश के लिटन दास ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 225 गेंदें खेली हैं और 113 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के भी निकले हैं। मैच के दूसरे दिन लिटन अपनी पारी को और आगे ले जा सकते हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में बांग्लादेश के लिए दो विकेटकीपर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ने इस बार विकेट के पीछे से कमाल दिखाया है और अपनी टीम को मुश्किल हालातों से निकाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



टी-20 वर्ल्डकप में खराब फॉर्म में थे दोनों बल्लेबाज
बांग्लादेश के ये दोनों बल्लेबाज टी-20 वर्ल्डकप टीम में भी शामिल थे, लेकिन कुछा खास नहीं कर पाए थे। इस दोनों के खराब प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन भी खराब रहा था। बाद में खराब बल्लेबाजी की वजह से लिटन दास को टीम से बाहर भी कर दिया गया था। वहीं मुश्फिकुर रहीम को भी खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इस पर मुश्फिकुर ने कहा था कि उन्हें आराम नहीं दिया गया है, बल्कि टीम से बाहर किया गया है। काफी बवाल के बाद यह मामला शांत हुआ और अब रहीम फॉर्म में भी लौट चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed