{"_id":"6583c81a72fb7e8a540eb493","slug":"ban-vs-nz-soumya-sarkar-broke-sachin-s-record-but-bangladesh-loose-match-new-zealand-wins-the-odi-series-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs NZ: सौम्य सरकार ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड पर टीम को नहीं दिला पाए जीत, सीरीज भी न्यूजीलैंड के नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs NZ: सौम्य सरकार ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड पर टीम को नहीं दिला पाए जीत, सीरीज भी न्यूजीलैंड के नाम
Thu, 21 Dec 2023 10:37 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेलसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेलसन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:37 AM IST
सार
बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार की 169 रन की पारी से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 49.5 ओवर में 291 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवर में तीन विकेट पर 296 रन बना कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हेनरी निकोल्स (95) और विल यंग (89) शतक लगाने से चूक गए, लेकिन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली। बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार की 169 रन की पारी से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 49.5 ओवर में 291 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवर में तीन विकेट पर 296 रन बना कर जीत दर्ज की।
सीरीज के शुरुआती मैच में 105 रन बनाने वाले यंग ने मंगलवार को रचिन रविंद्र (33 गेंद में 45 रन) के साथ पहले विकट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। उन्होंने 94 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। निकोल्स सीरीज के पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 99 गेंद की पारी में आठ चौका और एक छक्का लगाया। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान टॉम लाथम (34) और टॉम ब्लंडेल (24) ने 22 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड को सात विकेट की आसान जीत दिला दी।
इससे पहले सरकार ने 151 गेंद में 169 रन की पारी खेल टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। वह लिटन दास (174 रन) के बाद इस प्रारूप में बांग्लादेश के लिए एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पारी का आगाज करने वाले इस बल्लेबाज ने 22 चौके और दो छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूजीलैंड में वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सचिन ने 2009 में नाबाद 163 रन बनाए थे। वह 49वें ओवर में आउट हुए। उनके अलावा विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम (57 गेंद में 45 रन) ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सके। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और विलियम ओ‘राउरके ने तीन-तीन विकेट लिए।