फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs NZ : New Zealand beats Bangladesh by 52-run in 3rd T20I, and back in T20I series 

BAN vs NZ: एजाज पटेल के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज पस्त, तीसरे टी-20 में 52 रन से हराया

Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
BAN vs NZ : New Zealand beats Bangladesh by 52-run in 3rd T20I, and back in T20I series 
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

एजाज पटेल (16 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 में शानदार जीत दर्ज की। कीवी टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 52 रनों से हराया। मौजूदा सीरीज दो लगातार हार के कीवियों की यह पहली जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.4 ओवर में 76 रन पर सिमट गई। एजाज के अलावा कोल मैककोन्ची ने तीन विकेट झटके। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए एजाज पटेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।  

विज्ञापन

 


अगर मैच की बात करें तो, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की अच्छी शुरुआत नहीं हहुई। 15 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा।  एलेन फिन 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल यंग ने 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कॉलिन डी ग्रैंडहोम (0) ने भी निराश किया। 58 रन के स्कोर पर टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। हेनरी निकोल्स (36*) और टॉम ब्लेंडल (30*) के बीच 66 रन की अटूट साझेदारी हुई। बांग्लादेश के लिए सैफुद्दीन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की भी अच्छी शुरुआत नहीं हुई। 23 रन के स्कोर पर टीम को लिटन दास (15) के रूप में पहला झटका लगा। मेजबान टीमके तरफ से सिर्फ मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। इसको अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए जबकि पांच ने तो दहाई अंक भी नहीं छू सके। न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज में अब भी 1-2 से पीछे है, जबकि दो मैच शेष हैं। दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला आठ सितंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed