फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs IND Warm-Up Live Streaming Telecast Channel: T20 World Cup 2024 Bangladesh vs India Practice Match Live

IND vs BAN Live Streaming: अभ्यास मैच से तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगा भारत, जानें कब और कहां देख सकेंगे मैच

Fri, 31 May 2024 03:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 03:22 PM IST
सार

Bangladesh vs India Warm-Up Match Live Streaming : भारत मुख्य टूर्नामेंट में उतरने से पहले सिर्फ एक ही अभ्यास मैच खेलेगी और उसकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द न्यूयॉर्क की परिस्थिति में ढल सके। टी20 विश्व कप का आयोजन इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहा है। 

विज्ञापन
BAN vs IND Warm-Up Live Streaming Telecast Channel: T20 World Cup 2024 Bangladesh vs India Practice Match Live
भारत बनाम बांग्लादेश अभ्यास मैच लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुआई में पांच जून को टी20 विश्व कप का अभियान शुरू करेगी, लेकिन उससे पहले टीम शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। भारत मुख्य टूर्नामेंट में उतरने से पहले सिर्फ एक ही अभ्यास मैच खेलेगा और उसकी कोशिश होगी कि जल्द से जल्द न्यूयॉर्क की परिस्थिति में ढल सके। टी20 विश्व कप का आयोजन इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहा है। 
विज्ञापन

कोहली के खेलने पर संशय बरकरार
भारतीय टीम 26 मई को अमेरिका पहुंच गई थी और टीम ने बुधवार से अभ्यास सत्र शुरू कर दिया था। विराट कोहली को छोड़कर टीम के सभी सदस्य न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। कोहली भी गुरुवार रात न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए थे और जल्द टीम से जुड़ेंगे, लेकिन उनके अभ्यास मैच में हिस्सा लेने पर संशय बरकरार है। बांग्लादेश का पहला अभ्यास मैच अमेरिका से था जो बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश को अमेरिका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच देखने मिलेगा रोमांचक मुकाबला
भारत और बांग्लादेश की टीमें भले ही अभ्यास मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगी, लेकिन दोनों टीमों के बीच इतिहास को देखते हुए फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने मिल सकता है। भारतीय टीम का पलड़ा बांग्लादेश पर भारी है और दोनों टीमों के बीच अबतक 13 मैच में से 12 मुकाबले भारत ने जीते हैं। टी20 विश्व कप के पिछले संस्करणों में दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने मिले हैं। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं टी20 विश्व कप 2024 के अभ्यास मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 विश्व कप 2024 का अभ्यास मुकाबला एक जून यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच अभ्यास मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed