फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs AUS 2nd T20I: Bangladesh stun Australia again to lead series 2-0

BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, बांग्लादेश ने टी-20 सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Wed, 04 Aug 2021 10:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Aug 2021 10:35 PM IST
सार

  • बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
  • पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
  • बांग्लादेश की जीत में चमके अफिफ

विज्ञापन
BAN vs AUS 2nd T20I: Bangladesh stun Australia again to lead series 2-0
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ESPN

विस्तार

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ मेजबान बांग्लादेश ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने आठ गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नामकर लिया। मेजबान टीम की तरफ से अफिफ हुसैन ने 37* और नुरुल हसन ने 22* रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 56 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अफिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

 


पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 13 रन के स्कोर पर एलेक्स कैरी के रूप में कंगारू टीम को पहला झटका लगा। वहीं, 103 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मेहमान टीम की तरफ से मिशेल मार्श और मोइसेस हेंड्रिक्स को छोड़कर किसी का बल्ला नहीं चला। मार्श और हेंड्रिक्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके।  उधर, ऑस्ट्रेलिया के 121 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम भी शुरुआत खराब रही। 9 रन के स्कोर पहला विकेट गिरा। शाकिब अल हसन (26) और मेहदी हसन (23) के बीच तीसरे विकेट के लिए 37 और नुरुल हसन और हुसैन के बीच 56 रन की नाबाद साझेदारी ने मेजबान टीम को जीत दिलाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed