अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन नबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी।
तीन टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद नबी ने किया संन्यास का एलान, फैसले के पीछे बताई खास वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबी ने बताया कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चटगांव में खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच के बाद वे क्रिकेट के इस लंबे और पुराने फॉर्मेट में नजर नहीं आएंगे।
2017 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को टेस्ट स्टेटस का दर्जा मिलने के बाद 34 वर्षीय और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने मात्र तीन टेस्ट ही खेले हैं। जून 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद नबी ने आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला और अब बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा और अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
नबी ने अपने संन्यास के फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'मेरा सपना था टीम को टेस्ट नेशन का दर्जा दिलवाना जो पूरा हो चुका है। अब मैं चाहता हूं कि इस फॉर्मेट में युवाओं को मौका मिले क्योंकि वे सभी घरेलू क्रिकेट में बढ़िया खेल रहे हैं। ये सही समय है कि वो आगे आएं और अफगानिस्तान क्रिकेट को टेस्ट में बेस्ट बनाएं। '
Experienced all-rounder @MohammadNabi007 announced his retirement from Test cricket confirming that the ongoing one-off match against @BCBtigers will be his last in the longest format.
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 7, 2019
Find out more in the video below.#AFGvBAN @Farhan_YusEfzai pic.twitter.com/rkLbTxBwTH
नबी ने आगे कहा कि वे वन-डे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे और अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाएंगे। साथ ही उन्होंने युवाओं की मदद और उनका मार्गदर्शन करने की भी बात कही। टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले नबी देश-विदेश की कई टी-20 लीग में भी खेलते हैं और हाल में उन्होंने अपनी टीम की तरफ से वर्ल्ड कप भी खेला थे।